Hindi News

MP Omicron Alert: मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन की दस्तक, इंदौर में 8 मरीजों में पुष्टी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी खतरे की घंटी बज गई है। मिनी मुंबई कहे जाने वाले इन्दौर (Indore) में ओमिक्रोन (MP Omicron Alert) ने दस्तक दे दी है। यहां आठ मरीजों मे ओमीक्रोम की पुष्टि हुई है।इसमें से छह मरीज ठीक हो चुके है  और दो में सामान्य लक्षण पाए गए है। राहत की बात ये है कि मध्य प्रदेश में रिकवरी दर 98 प्रतिशत बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. Mp Panchayat election : ओबीसी आरक्षण विवाद पर केंद्रीय मंत्री का बयान

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)  ने बताया कि अबतक इंदौर में 3000 लोग विदेश से आए है और अलग अलग जगह चले गए है। 1000 लोगों की टेस्ट किए गए है, इसमें 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें 8 लोगों में ओमिकॉन की पुष्टी हुई है, इसमें 6 लोग ठीक हो चुके है और 2 में सामान्य लक्षण है, जो जल्द ठीक होकर घर चले जाएंगे।इन सभी में कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी चेक की गई है, जिसमें स्थिति सामान्य है।सरकार लगातार ओमिक्रान पर अलर्ट है और  विदेशों से आने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews