संकट काल में आगे आये दो पूर्व मंत्री, विधायक निधि से स्वीकृत किये 10-10 लाख रुपये

कांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को ये कहने पर मजबूर कर दिया है कि ये संकट का समय है, उन्होंने जनता सहित सभी से सहयोग की अपील की है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों ने ऐसा अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है जो ना सिर्फ एक नजीर बनेगा बल्कि इस बात को भी प्रमाणित करेगा कि नेता सिर्फ राजनीति नहीं करते क्षेत्र की जनता की वाकई में चिंता भी करते हैं।

ये भी पढ़ें  – कोरोना कर्फ्यू में दिखाई दी सख्ती, निर्धारित समय निकलते ही एक्शन में आया प्रशासन

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (PC Sharma) और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma) ने अपने अपने अपने जिलों के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर अपनी अपनी विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। दोनों कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) ने इस राशि से रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य जरुरी सुविधाएँ जुटाने का अनुरोध किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews