Hindi News

1 जुलाई से इस Bank के बदल जाएंगे नियम, जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1 जुलाई 2021 से आईडीबीआई बैंक के कई नियम बदल जाएंगे।इसमें चैक बुक से लेकर कैश डिपॉजिट तक इसमें शामिल है। अब IDBI Bank के ग्राहकों को 50-60 पन्नों की चेक बुक नहीं बल्कि हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेक बुक ही निशुल्क मिलेंगी। अगर इसके बाद भी किसी को चेक बुक चाहिए तो वह प्रत्येक चेक पन्ने के लिए पांच रुपये का भुगतान कर ले सकता है, संशोधित शुल्क अगले महीने से लागू होगा।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: 12 से 30 जून के बीच 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

दरअसल, IDBI Bank ने एक नोटिस में कहा कि संशोधित शुल्क एक जुलाई, 2021 से लागू हो जाएगा। हालांकि, सबका सेविंग अकाउंट के तहत आने वाले ग्राहकों पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी और उन्हें एक साल में निशुल्क असीमित चेक मिलते रहेंगे।इसके अलावा बैंक ने नकद जमा (होम और नॉन-होम) के लिए मुफ्त सुविधा को अर्द्धशहरी और ग्रामीण शाखाओं में मौजूदा सात और 10 से घटाकर क्रमश: पांच-पांच कर दिया है।

इसी प्रकार सुपरन बचत जमा खातों में भी अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में निशुल्क लेनदेन को मौजूदा क्रमश 10 और 12 से कम करके प्रत्येक के लिए आठ कर दिया है। बैंक ने और भी कुछ सेवाओं में बदलाव किया है।वही अच्छी खबर ये है कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के ग्राहकों को उनके सेविंग बैंक अकाउंट (Saving Bank Account) में कैश जमा करने पर पांच फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। यह नियम अर्ध-शहरी और ग्रामीण दोनों ब्रांच के लिए लागू होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के मानसून सक्रिय, 30 से अधिक जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

सुपर सेविंग्स प्लस अकाउंट (Super Saving Plus Account) के लिए, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दोनो के लिए 8 फ्री ट्रांजेक्शन होगी। इनके अलावा, बैंक ब्रांच में कैश जमा करने के लिए बैंक शुल्क वसूली करेगा।नया नियम अगले महीने यानि की 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएगा।

वही लॉकर रेंट (Locker Rent) के शुल्क में भी बदलाव किया है, जिसमें जुबलीप्लस (JubileePlus) के वरिष्ठ नागरिक खाताधारकों को मासिक औसत बैलेंस (MAB) 10,000 रुपये से कम होने पर लॉकर रेंट पर कोई छूट नहीं मिलेगी, ग्राहकों को सभी 12 महीनों के लिए 10,000-24,999 रुपये की शेष राशि पर 10% की छूट और 25,000 रुपये और मंथली एवरेज शेष राशि के लिए 15 % की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL: ठेकेदार पर भड़के MLA- सड़क पर बैठाकर सिर पर डलवाया नाली का कचरा

अभी बैंक लॉकर रेंट पर 25 % की छूट देता है अगर सभी चार तिमाहियों में 5,000 रुपये औसत तिमाही शेष के रूप में बनाए रखा जाता है।लॉकर किराए के लिए Supershakti women’s अकाउंट पर समान संशोधित शुल्क लागू होंगे। बैंक ने कहा कि यह छूट सिर्फ ए और बी साइज के लॉकरों पर दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews