Hindi News

Gold Silver Rate : सोने में तेजी, चांदी लुढ़की, जानिए ये हैं ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में तेजी दर्ज की गई । सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में गिरावट देखी गई। चांदी 600 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,410
मुंबई सराफा बाजार 46,240
कोलकाता सराफा बाजार 47,410
चेन्नई सराफा बाजार 45,190

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,720
मुंबई सराफा बाजार 48,240
कोलकाता सराफा बाजार 50,110
चेन्नई सराफा बाजार 49,300

ये भी पढ़ें – MP: अधिकारी निलंबित, 7 कर्मचारियों को नोटिस, 35 का वेतन रोका-काटा, 21 पर जुर्माना

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 60,900
मुंबई सराफा बाजार 60,900
कोलकाता सराफा बाजार 60,900
चेन्नई सराफा बाजार 64,600
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting: किसानों को तोहफा देने की तैयारी में सरकार, प्रस्ताव तैयार, खाते में आएगी इतनी राशि

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – Indore : एसोसिएशन की बड़ी बैठक आज, कहा- नहीं हुआ इनका तबादला तो करेंगे काम बंद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews