Hindi News

Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चौथे दिन भी चांदी पुराने रेट पर, ये हैं ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चौथे दिन भी चांदी पुराने रेट पर, ये हैं ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी चार दिन पुराने रेट पर ही खुली।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,460
मुंबई सराफा बाजार 47,070
कोलकाता सराफा बाजार 46,760
चेन्नई सराफा बाजार 44,650

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 50,680
मुंबई सराफा बाजार 48,070
कोलकाता सराफा बाजार 49,460
चेन्नई सराफा बाजार 48,710

 

ये भी पढ़ें – खुशखबरी: 4 लाख शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, सैलरी का ग्रांट जारी

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 63,600
मुंबई सराफा बाजार 63,600
कोलकाता सराफा बाजार 63,600
चेन्नई सराफा बाजार 67,800
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, यूरिया समेत तमाम खाद पर बढ़ाई सब्सिडी

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – MP News: पटवारी समेत 3 निलंबित, 11 कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा, 252 पर जुर्माना

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews