Hindi News

Gold Silver Rate : नहीं बदले रेट, सोना-चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार 27 दिसंबर 2021 (27 December 2021) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सोना पुराने बंद भाव पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया। चांदी भी पुराने बंद भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (27 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,510
मुंबई सराफा बाजार 47,310
कोलकाता सराफा बाजार 47,460
चेन्नई सराफा बाजार 45,550

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (27 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,810
मुंबई सराफा बाजार 48,310
कोलकाता सराफा बाजार 50,160
चेन्नई सराफा बाजार 49,690

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत चुनाव को लेकर अब सामने आया रिटायर्ड IAS का फेसबुक पोस्ट

चार महानगरों में चांदी का भाव (27 December 2021)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 62,300
मुंबई सराफा बाजार 62,300
कोलकाता सराफा बाजार 62,300
चेन्नई सराफा बाजार 66,200
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – अभी नहीं होंगे MP पंचायत चुनाव, पंचायत राज अध्यादेश वापस, आयोग जल्द करेगा बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – Jabalpur news: प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की मुहिम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews