Hindi News

Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नया कारोबारी सप्ताह सोना चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में भविष्य के हिसाब से बड़े संकेत दे रहा है।  पिछले तीन दिनों में सोना चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सोमवार को जहाँ सोना चांदी बढ़त के साथ खुले थे वहीँ मंगलवार को चांदी बढ़त के साथ खुली लेकिन सोना सोमवार के बंद भाव पर ही खुला।

आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार 20 अप्रैल को जब सराफा बाजार खुला तो सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 20 April 2022) जारी हुईं। नई कीमतों के मुताबिक सोना और चांदी की कीमतें आज बड़ी गिरावट के साथ खुलीं। सोना (22 कैरेट) 700 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट के साथ और चांदी 1700 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (20 April 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 49,150
मुंबई सराफा बाजार 49,150
कोलकाता सराफा बाजार 49,150
चेन्नई सराफा बाजार 49,570

ये भी पढ़ें – PM Kisan: 11वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ी अपडेट, बंद हुई यह सुविधा, लाभार्थियों पर पड़ेगा असर

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (20 April 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 53,620
मुंबई सराफा बाजार 53,620
कोलकाता सराफा बाजार 53,620
चेन्नई सराफा बाजार 54,100

 

ये भी पढ़ें – IMD Alert : बदला मौसम, राजधानी दिल्ली सहित 15 राज्यों में 25 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

चार महानगरों में चांदी का भाव (20 April 2022)

शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 68,300
मुंबई सराफा बाजार 68,300
कोलकाता सराफा बाजार 68,300
चेन्नई सराफा बाजार 73,500

ये भी पढ़ें – गर्मियों में खूब खाएं ककड़ी, ना सिर्फ घटेगा वजन, और भी होंगे जबरदस्त फायदे

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews