Hindi News

373cc के दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई एक और मोटरसाइकिल जाने कीमत से लेकर पूरी जानकारी

Published:
Last Updated:
373cc के दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई एक और मोटरसाइकिल जाने कीमत से लेकर पूरी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। KTM कंपनी ने भारत में कल ही अपनी नई बाइक केटीएम 390 एडवेंचर को लांच किया था और आज उसने अपनी एक और नई मोटरसाइकिल KTM आरसी 390 लॉन्च कर दी है। KTM RC 2022 का अपडेटेड मॉडल है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 3.14 लाख रुपए है। इस नई स्पोर्ट्स बाइक में एलईडी हेडलैंप है जोकि डेटाइम रनिंग लाइट होगी।

यह भी पढ़ें – भूल से भी गर्मियों में ना करें इस तरह सौंफ का सेवन, इन लोगों पर पड़ सकता है बुरा असर

इस बाइक में कस्टमाइज ब्लूटूथ टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा साथ ही इस बाइक के फैक्ट्री रेसिंग ब्लू और इलेक्ट्रिक ऑरेंज कलर ऑप्शन को बाजार में उतारा गया है। केटीएम आरसी 390 में 373 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन उपयोग किया गया है एवं इसमें सिंगल सिलेंडर और फोर स्ट्रोक पैट्रोल इंजन भी शामिल है। यह बाइक 9000 आरपीएम पर 42.9 एचपी और 7000 आरपीएम पर 3 7nm का टार्क जनरेट करेगा।

यह भी पढ़ें – किसानों ने कहा अगर बिजली न मिली तो आत्महत्या करने पर होंगे मजबूर

इस बाइक में स्लिपर क्लच और क्विक्शिफ्टर वाले 6 स्पीड गियर बॉक्स है वही स्पोर्ट्स बाइक में थर्टीन पॉइंट 7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक में ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम कॉल रिंग एबीएस जैसे फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। इस बाइक की बुकिंग कब से शुरू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews