Hindi News

Bank News : SBI का ग्राहकों को अलर्ट- 30 सितंबर से पहले कर लें यह काम वरना..

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Bank News : SBI का ग्राहकों को अलर्ट- 30 सितंबर से पहले कर लें यह काम वरना..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए बैंकिंग सुविधाओं के लिए 30 सितंबर 2021 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करवाने का एक नोटिस जारी किया है। अगर कस्टमर ऐसा नहीं करते तो उन्हें बैंकिंग सर्विसेज (Banking Services)  में परेशानी हो सकती है और सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़े.. OBC Reservation : उपचुनाव से पहले BJP का दांव! 24 सितंबर को सागर में बड़ी बैठक

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) ने अपने ग्राहकों को 30 सितंबर, 2021 से पहले अपने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अगर ग्राहक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई होगी।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा डीए का तोहफा, भेजा प्रस्ताव

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर, सोशल मीडिया, ईमेल और SMS के जरिए खाताधारकों को कहा है कि वो 30 सितंबर 2021 तक अपने आधार( Aadhaar Card) को पैन कार्ड( PAN Card) से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर खाताधारकों के लिए बैंकिंग सेवा बाधित हो सकती है। जो ग्राहक समय सीमा के भीतर अपने पैन कार्ड( PAN Card) को आधार से लिंक नहीं करते हैं उन्हें बैंकिंग लेनदेन में परेशानी हो सकती है।

पैन को आधार से कैसे करें लिंक?

  • स्टेप 1- सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2- अब आधार कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 3- अपने अपना जन्म वर्ष को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 4- अब कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। फिर लिंक आधार पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5- अब आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा। वब मोबाइल पर एक एसएमएस भी प्राप्त होगा।

SMS से करें लिंक

एसएमएस के जरिए भी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराया जा सकता है। इसके लिए फोन पर UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर लिखे और पैन नंबर लिखे। अब 577678 या 56161 पर मैसेज भेज दें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews