Hindi News

Haryana Board 10th Result 2022 : जारी किया हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Written by:Amit Sengar
Published:
Haryana Board 10th Result 2022 : जारी किया हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। HBSE Haryana Board Result 2022 Declared : हरियाणा बोर्ड (Haryana board) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं का रिजल्ट आज यानी 17 जून 2022 को घोषित कर दिया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़े…Video : जब Vaani kapoor कपूर के लिए आकांक्षा रंजन कपूर बनी कपड़े सीने वाली लड़की, देखिये वीडियो

हरियाणा बोर्ड 10वीं में इस बार 73.18 फीसदी रेगुलर छात्र और 92.96 फ़ीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता हासिल की है। वहीं भिवानी के ईशरलाल स्कूल की छात्रा अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा। सोनीपत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा और पंचकूला सबसे फिसड्डी रहा।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, भत्ते को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ

बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 22 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 3.25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हरियाणा बोर्ड ने इससे पहले 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को जारी किया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> छात्र सबसे पहले छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

>> फिर होम पेज पर दिख रहे BSEH 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

>> अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

>> अब आप हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !