Hindi News

JEE Advanced काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, CBSE छात्रों को राहत, कम अंक होने पर भी नहीं रुकेगा एडमिशन

Published:
जेईई एडवांस्ड रैंकर्स को आईआईटी रुड़की ने राहत दी है। सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों को 75% से कम अंक होने पर भी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिल रहा है। संशोधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अतिरिक्त मौका मिलेगा। 

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आईआईटी रुड़की ने सीबीएसई छात्रों को छूट देने का ऐलान किया है। कक्षा 12वीं में सीबीएसई इन जिन छात्रों को 75%  कम अंक प्राप्त हुए हैं, वे भी JoSAA काउंसलिंग चॉइस को भर सकते हैं। रैंक के आधार पर उन्हें सीट अलॉट किया जाएगा। यह कदम सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन और ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी को लेकर उठाया गया है। जिसके कारण कई छात्र प्रभावित हुए हैं।

ध्यान रखें की आईआईटी दाखिले के लिए जनरल/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 75% होते हैं। एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए। छात्रों को बारहवीं का संशोधित स्कोर कार्ड 15 जुलाई तक orgjee@iitr.ac.in. पर ईमेल के जरिए भेजना होगा। इसके मिलने पर चौथे राउंड के अंत में जो सीट अलॉट होगी, उस पर ही एडमिशन दिया जाएगा।

डेटा और प्राइवसी उल्लंघन के दावों को IIT रुड़की ने खारिज किया 

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड में डेटा और प्राइवसी उल्लंघन संबंधित दावों को खारिज किया है। संस्थान ने कहा कि गलत जानकारी फैलाकर उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 2 जून को उम्मीदवारों की मदद के लिए तेजी से कुछ टेक्निकल बदलाव किए गए। जिन्हें एडमिट कार्ड डाटा एक्सेस में दिक्कत हो रही थी। ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ठीक से चल सके। इन बदलावों के कारण क्लाउड स्टोरेज कंपोनेंट में थोड़ी देर के लिए कंफीग्रेशन की शिकायत आई। कथित एथिकल हैकर राइलनअनिल ने इस गलत कंफीग्रेशन की पहचान की और बताया कि वह डेटाबेस को एक्सेस कर सकते हैं।

इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया गया और डाटा एक्सेस को भी रोक दिया गया।  प्रभावित स्टोरेज “रीड ओनली” था यानी डेटा एडिट या डिलीट नहीं किया जा सकता था। क्लाउड एक्सेस से पुष्टि हुई कि कोई वर्क डाउनलोड नहीं हुआ है, न ही कोई सेंसिटिव जानकारी लीक हुई है। इस घटना का परीक्षा के परीक्षा के रिजल्ट पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

JoSAA काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग जारी 

एनआईटी और आईआईटी दाखिले के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो चुकी है। बी.आर्क पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन AAT परिणाम के बाद 7 जून से शुरू होंगे। 7 जून को चॉइस फिलिंग करने वालों के लिए 8 जून दोपहर 2:00 बजे से मॉक सीट एलोकेशन-1 जारी होगा। 10 जून तक पहले राउंड के लिए उम्मीदवार चॉइस लॉक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट http://josaa.nic.in पर जाकर उम्मीदवार चॉइस फिलिंग या लॉकिंग कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews