UGC Updates: यूनिवर्सिटी-कॉलेज में एडमिशन को लेकर यूजीसी ने जारी किया अहम नोटिस, नियमों में हुआ बदलाव, देखें खबर

यूजीसी विदेशों छात्रों के एडमिशन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सभी यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटें तय करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
ugc updates

UGC Updates: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने कई नियमों में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी और कॉलेज एडमिशन को लेकर भी बड़ी अपडेट आई है। भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में अंतरराष्ट्रीयकरण को लेकर आयोग ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटें तय करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में विदेशी छात्रों को दाखिला लेने से भी मना किया है।

HEI के अंतरराष्ट्रीयकरण को लेकर यूजीसी ने कही ये बात

यूजीसी ने नोटिस में कहा, ” भारतीय उच्च शैक्षणिक संस्थान (HEI) के अंतरराष्ट्रीयकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए आयोग ने भारत में यूजी और पीजी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश और अतिरिक्त सीटों के निर्माण के लिए दिशानिर्देश तैयार किया है। नियमों को लागू करने के लिए यूजीसी द्वारा 30 सितंबर 2022 को ही सभी एचईआई को दिशानिर्देश प्रसारित कर दिए गए हैं।”

क्या हैं नियम?

नए नियमों के मुताबिक एचईआई अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए उनके कुल स्वीकृत नामांकन के अलावा 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा सीटें बना सकते हैं।  यूजीसी द्वारा नोटिस के मुताबिक इन दिनों यह देखा गया है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों, शिक्षवादी और फंडिंग को आकर्षित करने के अवसर बढ़ रहे हैं। कई भारतीय उच्च शैक्षणिक संस्थान अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुँच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 25% सीटों को बनाने की अनुमति दी गई है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भारत को एक पसंदीदा स्थान बनाने और उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लिया है।

आयोग ने किया यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से अनुरोध

नोटिस के जरिए यूजीसी ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं और उनके संबंध कॉलेजों और संस्थाओं से एक बार फिर प्रवेश के लिए उपयुक्त दिशानिर्देशों को अपनाने और लागू करने का अनुरोध किया है। साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अतिरिक्त अतिरिक्त सीटें प्रदान करने का निर्देश भी दिया है।

विदेशों छात्रों को नहीं मिलेगा ODL प्रोग्राम में दाखिला

यूजीसी ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए सभी उच्च शिक्षा संस्थानों ओपन एण्ड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम में विदेशी नागरिकों का नामांकन न करने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऑनलाइन कार्यक्रम विनियम 2020 के विनियमन 23 के तहत जारी किया गया है। अब केवल भारत में वाले छात्र/नागरिक ही ओडीएल कार्यक्रमों में नामांकन के पात्र होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews