CG Weather: अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई सिस्टम एक्टिव, जानें शहरों का हाल

imd weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में 30 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन अगस्त में एक बार मौसम बदलेगा और लगातार बारिश का दौर शुरू होगा।वर्तमान में मानसून द्रोणिका के अचानक सक्रिय होने से मौसम पर असर दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शुक्रवार 28 जुलाई को 5 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा वेतनमान का लाभ, निर्देश जारी, खाते में आएगी 24000 तक राशि

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, नारनौल, बांग्लादेश और सिलचर होते हुए इंफाल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है, वही 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगस्त में फिर मौसम के बदलने के आसार है। अगने महीने से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।प्रदेश में 29 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की क्रियाविधि में कमी दिखेगी, इसका असर बिलासपुर संभाग ज्यादा देखने को मिलेगा।IMD ने अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। IMD ने छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में रेड अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट है। 30 जुलाई से मौसम में बदलाव दिखेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! म‍िलेगी यह खास सुव‍िधा, होगा 25 लाख तक फायदा, जानें कैसे?

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 546.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 28 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1419.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 190.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक का जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 214.6 मिमी, सूरजपुर में 285.8 मिमी, जशपुर में 271.1 मिमी, कोरिया में 312.2 मिमी, रायपुर में 368.4 मिमी, बलौदाबाजार में 537.1 मिमी, गरियाबंद में 633.1 मिमी, महासमुंद में 549.6 मिमी, धमतरी में 646.2 मिमी, बिलासपुर में 600.1 मिमी, मुंगेली में 616.4 मिमी, रायगढ़ में 506.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 652.6 मिमी, कोरबा में 430.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 527.9 मिमी, दुर्ग में 506.8 मिमी, कबीरधाम में 527.4 मिमी, राजनांदगांव में 577.1 मिमी, बालोद में 675.8 मिमी, बेमेतरा में 375.4 मिमी, बस्तर में 696.9 मिमी, कोण्डागांव में 625.7 मिमी, कांकेर में 728.5 मिमी, नारायणपुर में 553.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 732.2 मिमी और सुकमा में 540.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews