Hindi News

CG Weather: 6 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । 5 सितंबर को नया सिस्टम बनने से छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 6 सितंबर से फिर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शनिवार 3 सितंबर को मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वही एक दो स्थानों पर वज्रपात का भी अनुमान है।वही अक्टूबर से पहले मानसून की विदाई भी तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर अमृतसर, अंबाला, बरेली, आजमगढ;, छपरा, मालदा और वहां से पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम होते हुए नागालैंड से होकर गुजर रही है। छह सिंतबर से मौसम में बदलाव संभावित है। वही अब मजबूत मानसूनी सिस्टम भी नहीं बन रहा है, ऐसे में सितंबर के अंत तक मानसून विदा हो सकता है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज 3 सितंबर शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। एक जून से लेकर दो सितंबर तक प्रदेश में 1039.8 मिमी वर्षा हुई है। यह सामान्य वर्षा की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है।छह सितंबर तक फिर से वर्षा की संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा बोनस का लाभ, खाते में आएंगे 18000

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1018.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज दो सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1972.6 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 464.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अब तक 1018.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 725.7 मिमी, बलरामपुर में 713.4 मिमी, जशपुर में 747.2 मिमी, कोरिया में 683.8 मिमी, रायपुर में 762.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1004.0 मिमी, गरियाबंद में 1065.0 मिमी, महासमुंद में 1027.2 मिमी, धमतरी में 1092.7 मिमी, बिलासपुर में 1185.3 मिमी, मुंगेली में 1110.6 मिमी, रायगढ़ में 965.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1158.0 मिमी, कोरबा में 907.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 852.4 मिमी, दुर्ग में 866.3 मिमी, कबीरधाम में 944.1 मिमी, राजनांदगांव में 993.4 मिमी, बालोद में 1103.1 मिमी, बेमेतरा में 613.2 मिमी, बस्तर में 1436.1 मिमी, कोण्डागांव में 1119.6 मिमी, कांकेर में 1331.1 मिमी, नारायणपुर में 1181.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1445.1 मिमी और सुकमा में 1056.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews