Corona की दूसरी लहर में तेजी से डूब रहा देश, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

corona

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना (corona) की रफ्तार (speed) थमने का नाम नहीं ले रही है। हर नए दिन के साथ देश में कोरोना संबंधी रिकॉर्ड (corona related records) टूट रहे हैं। कोरोना से मौतें भी अधिक हो रही हैं। आज ही देश में कोरोना के 90 हजार से ज़्यादा केसेस सामने आए हैं। ये स्थिति भयावह है। ऐसे में पीएम मोदी (pm modi) ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आज एक उच्च स्तरीय बैठक (high level meeting) बुलाई है।

पीएम मोदी की ये उच्च स्तरीय बैठक जारी है। इसमें देश में कोरोना से बिगड़ते हालात और टीकाकरण अभियान पर समीक्षा होनी है। कोरोना से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधामंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्वास्थ सचिव, डॉ विनोद पॉल के साथ साथ अन्य उच्च अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें… Bhopal News: दुकान बंद कराने के पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने किया पथराव

देश में कोरोना के कारण स्थिति काफी गंभीर है। बीते 24 घंटों में 93 हजार से ज़्यादा कोविड पॉज़िटिव मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 513 मौतों की बात सामने आ रही है। देश में एक दिन में कुल पॉजिटिव मामलों में से 49,000 मामले सिर्फ महाराष्ट्र से सामने आए हैं। बात करें देश में कुल कोरोना मामलों की तो कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 1,24,85,509 हो गए हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1, 16,29,289 है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews