Hindi News

भूल भुलैया 2: रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन ने जीता दर्शकों का दिल, जानें पहले दिन कितने करोड़ कमाए

Published:
भूल भुलैया 2: रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन ने जीता दर्शकों का दिल, जानें पहले दिन कितने करोड़ कमाए

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। अक्षय कुमार की भूल भुलैया ने काफी अच्छा बिजनेस किया था और इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जिसके बाद से ही भूल भुलैया 2 का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि इस मूवी में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में है। जो कि कल शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। यह पहली बार हुआ है जब कार्तिक हॉरर कॉमेडी फिल्में कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – क्या आपने कभी किया है गर्मियों में छाछ के साथ गुड़ का सेवन

कार्तिक आर्यन के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। इसका प्रूफ मूवी को मिल रहे रिस्पांस के पता चल रहा है। दर्शकों के अलावा फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पांस दिया है और कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन का अक्षय से भी कंपैरिजन किया जा रहा था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन ₹11 से ₹12 करोड़ की कमाई कर सकती है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था और यह भी हिसाब लगाया जा रहा था कि मूवी अच्छी कमाई कर लेगी।

यह भी पढ़ें – ब्रेकअप से अब तक उबर नहीं पाए हैं? यह 3 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद, बदल सकते हैं ज़िंदगी

फिल्म ने पहले दिन 13.75 से 14.75 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है और अभी वीकेंड में फिल्म की कमाई और बढ़ेगी। आपको बता दें फिल्म की एडवांस बुकिंग के रेट काफी कम थे और इसलिए इसलिए किया गया था ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा टिकट ले सकें। अनीस बजमी द्वारा डायरेक्टेड भूल भुलैया के सीक्वेल में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य किरदार में है। वहीं इससे पहले भूल भुलैया में शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

यह भी पढ़ें – शानदार लुक के साथ Hyundai लॉन्च करेगी New SUV, देखें पूरी डिटेल

अनीस बजमी फिल्म के डायरेक्टर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने भूल भुलैया 2 में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन को क्यों लिया? तो इस पर उन्होंने अपनी राय रखी कि इस फिल्म की स्टोरी देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि हमने अक्षय को वापस से क्यों एप्रोच नहीं किया। अगर हम अक्षय को फिल्में लेते तो फिल्म की स्टोरी वहीं से शुरू करनी पड़ती जहां पहली वाली खत्म हुई थी।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 20 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

यह स्टोरी नई है इसलिए इसमें नई कास्ट लेना जरूरी हो गया था। फिल्म की स्टोरी के हिसाब से पहले से ही मेरे मन में कार्तिक, कियारा, तब्बू का नाम आया था। मैं खुशनसीब हूं कि इन तीनों ने ही फिल्म करने के लिए हां कह दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews