Hindi News

Comedy Movie “नो एंट्री-2” एक बार फिर से मचाने वाली है धमाल, जाने कौन-कौन आएगा नजर

Published:
Comedy Movie “नो एंट्री-2” एक बार फिर से मचाने वाली है धमाल, जाने कौन-कौन आएगा नजर

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। अनीस बज्मी की नो एंट्री 2000 के दशक की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक थी और 17 साल बाद अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है। सालों से, प्रशंसक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और ईशा देओल ने अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें – E-commerce company amazon के लिए बुरी खबर, 2015 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

निर्देशक अनीस बज्मी ने अब पुष्टि की है कि सलमान अब ऑन-बोर्ड हैं और शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अनीस ने बताया कि वह इसे लेके बहुत गंभीर हैं और हम बहुत जल्द शुरुआत करने जा रहे हैं। अनीस बज्मी ने यह भी पुष्टि किया कि सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की मुख्य तिकड़ी सीक्वल में अभिनय करेगी।

यह भी पढ़ें – Bhind News: भिंड की बेटी ने किया पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन

उन्होंने कहा, “सलमान भाई हैं, फरदीन और अनिल कपूर हैं। ये तीनों फिल्म का हिस्सा होंगे।” नो एंट्री 2 पर कई सालों से काम चल रहा है। नो एंट्री की 14वीं सालगिरह पर बज्मी ने कहा, ‘नो एंट्री 2 रीमेक नहीं है। यह एक सीक्वल है। चूंकि मैंने पहली फिल्म बनाई थी, इसलिए मैं इसे भी निर्देशित करूंगा। नो एंट्री को रिलीज़ हुए चौदह साल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें – अंधविश्वास-जादू टोना क्यो हो रहा है व्यक्तियों पर हावी, 10 दिन में 3 हत्या-शक बना जादू टोना

निर्देशक ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने सीक्वल की स्क्रिप्ट कम्प्लीट कर ली है और इस फिल्म का शीर्षक नो एंट्री में एंट्री है। “यह पिछली वाली फिल्म की तुलना में बहुत बड़ी फिल्म होगी। अनीस बज्मी वर्तमान में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत भूल भुलैया 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews