Hindi News

जुग-जुग जियो का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर देखकर क्रेज़ी हुए फैंस, तलाक और शादी की होगी कहानी

Last Updated:

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। जुग-जुग जियो का ट्रेलर (Jugjugg Jeeyo Trailer) आज रिलीज हो चुका है। जहां एक तरफ कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। कमेन्ट पढ़ कर फैंस की खुशी का पता लगाया जा सकता है। बता दें की स्ट्रीट डान्सर 3D के बाद वरुण धवन लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। पहली बार कियारा आडवाणी और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों को नजर आयेगी। फिल्म में दोनों के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। ट्रेलर देखकर यह पता लगाया जा सकता है की फिल्म की कहानी समाजिक और पारिवारिक है, जो शादी और तलाक के संघर्ष को दिखाता है।

यह भी पढ़े… Panchayat 2 Review : हंसी कब बदल जाएगी आंसुओं में ऐसी है यह कहानी, जाने वेब सीरीज का पूरा रिव्यू

धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनी इस फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह है। सिनेमा में यह फिल्म 24 जून, 2022 को रिलीज होने जा रही है। तो वहीं फिल्म की कहानी शहरी है, जो हंसी, प्यार और इमोशन से भरी है। दरअसल, इस फिल्म में दो जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो एक पड़ाव पर पहुँच कर तलाक कर फैसला लेते है। लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वो परिवार को बता नहीं पाते। परिवार के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में जहां एक तरफ बेटा-बहू तलाक लेना चाहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पिता भी अपनी पत्नी से परेशान हो कर तलाक का फैसला लेते है, हालांकि माँ इसके खिलाफ होती है। फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न है जिसका पता फिल्म रिलीज होने के बाद चलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews