माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर को मंच पर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हमेशा बढ़ जाती है। इन्हें देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगने भी शुरू हो जाते हैं। अब लगभग तीन दास और बाद इन दोनों एक्ट्रेस को अपनी फिल्म दिल तो पागल है का मोमेंट मंच पर रिक्रिएट करते हुए देखा गया।
इन दोनों एक्ट्रेस को साथ में देखने के बाद अब फैंस नई डिमांड करने लगे हैं। दरअसल माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म मां बहन के प्रमोशन को लेकर एक रियलिटी शो में पहुंची थी। करिश्मा कपूर इस शो की जज हैं, यहीं से कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में यह दोनों ऐक्ट्रेस अपनी फिल्म की यादों को ताजा कर रही हैं।
सामने आए बिहाइंड द सीन वीडियो
इंडिया’एस बेस्ट डांसर सीजन 5 को करिश्मा कपूर जज कर रही हैं। माधुरी दीक्षित यहां नेटफ्लिक्स पर आई अपनी फिल्म मां बहन के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। सोनी टीवी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए देखा गया। जिसमें यह दोनों एक्ट्रेस दिल तो पागल है की फेमस गाने के हुक स्टेप को क्रिएट करते नजर आए।
View this post on Instagram
खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस
इस वीडियो में माधुरी दीक्षित को सुंदर फ्लोरल साड़ी में नजर आ रही हैं करिश्मा कपूर ने ब्लैक पेंट के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और तरह के कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स ने क्या कहा
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि यह आईकॉनिक जोड़ी है। एक ने कहा कि माधुरी दीक्षित का चर्म और करीना कपूर की एनर्जी बेस्ट कांबिनेशन है। एक यूजर ने कहा काश यहां शाहरुख खान होते तो मजा आ जाता। एक यूजर ने कहा आप दोनों मिलकर दिल तो पागल है 2 बना लीजिए।
ओटीटी पर भी जलवा
माधुरी दीक्षित करिश्मा कपूर दोनों ही 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस हैं। अब यह दोनों बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी की स्टार भी बन चुकी है। हाल ही में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म मां बहन नेटफ्लिक्स पर आई है। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर की ब्राउन भी Zee 5 पर रिलीज की गई है। ये दोनों अदाकारा दिल तो पागल है और बॉम्बे टॉकीज में साथ काम कर चुकी हैं।






