Hindi News

Mika Singh Swayamvar: राखी सावंत के बाद अब मीका सिंह भी रचाने जा रहे अपना स्वयंवर

Published:

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह के गाने बच्चो और युवाओं को बहुत पसंद आते हैं। अक्सर शादियों और पार्टियों में मीका के गाने छाए रहते हैं। अब मौका आया है खुद मीका की शादी का। अब मीका अपनी दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं, वो भी टीवी पर।

यह भी पढ़ें – अभय देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा गुटबाजी होती है

जी हाँ , अक्सर विवादों में बने रहने वाले मीका सिंह अब अपने लिए दुल्हन की तलाश टीवी के माध्यम से कर रहे हैं। ‘स्वयंवर मीका दी वोटी’ नामक रियलिटी शो में वह 12 लड़कियों में से एक को अपने जीवनसाथी के तौर पर चुनेंगे। इस शो का प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है। मीका सिंह ने प्रोमो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने साथ में लिखा कि यह साल का सबसे बड़ा शो है। इस प्रोमो में सिंगर शान भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – जुग-जुग जियो का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर देखकर क्रेज़ी हुए फैंस, तलाक और शादी की होगी कहानी

स्वयंवर मीका दी वोटी शो 19 जून से टीवी पर दिखाई देगा। स्टार भारत टीवी चैनल पर इसका टेलीकास्ट रात 8 बजे से किया जाएगा।  इस शो में 12 लडकियां पार्टिसिपेट कर रही है, जो देश के अलग-अलग भाग से यहाँ मीका की पत्नी बनाने के लिए यहाँ आई है। मीका इन 12 लड़कियों में से एक को अपनी पत्नी बनाएँगे। देखना यह है कि इनमें से मीका किसे चुनते हैं। गौरतलब है कि पहले भी ऐसे स्वयंवर शो टीवी पर आ चुके हैं, जिनमे सेलेब्रिटी अपने लिए जीवनसाथी ढूंढते दिखाई दिए थे। इनमे से मुख्य नाम है राहुल महाजन और राखी सावंत का।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews