Rekha Birthday: मशहूर अभिनेत्री रेखा आज मना रहीं अपना 68वां जन्मदिन

Christian Dior

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा (Rekha Birthday) आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। इतनी उम्र होने के बावजूद वह अभी भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है, जितने अपने जमाने में दिखा करती थी। जिन्हें टक्कर देने वाली आज तक कोई नहीं है। हर कोई उनकी खुबसुरती का कायल है। बता दें कि रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। लाखों, करोड़ों दिलों पर राज कर चुकी रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 ज़मीन आसमान से की थी। जिसके बाद अभिनेत्री को एक-से-बढ़कर-एक फिल्में मिलती गई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि अब 180 से ज्यादा फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम कर चुकी हैं और साल 2010 में रेखा को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें – UP Weather: 3 दिन वर्षा के आसार, 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान-शहरों का हाल

रेखा ने अपने 40 सालों के करियर में लगभग 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता हैै। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का खिताब मिल चुका है। बता दें कि फिल्म उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री ने हिंदी भाषा की फिल्में करने के अलावा तमिल, तेलगू भाषी फिल्मों भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें – सीएम शिवराज की चेतावनी का असर, हुक्का बार पर पुलिस का छापा, तीन पकड़े

अपने फिल्मी करियर के दौरान वो अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुकी है। बता देंगे आज भी रेखा और अमिताभ की केमिस्ट्री खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला फिल्म दो अंजाने के सेट पर शुरू हुई थी दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था लेकिन समय और परिस्थिति के अनुसार दोनों के रास्ते अलग हो गए। अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन के साथ हुई जबकि रेखा की शादी एक कारोबारी मुकेश अग्रवाल के साथ हुई थी। कुछ निजी कारण बस उनकी असादी चल नहीं पाई लेकिन आज भी वह अपने मांग को भर्ती हैं और अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाती।

यह भी पढ़ें – Ujjain: PM Modi के काफिले में शामिल है वायुसेना के ये 3 हेलीकॉप्टर, जानें खासियत

रेखा का जन्म चेन्नई में एक  तमिल अभिनेता जेमिनी गनेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्पावली के यहां हुआ था। उनके पिता भी अपने जमाने के मशहुर अभिनेता हुआ करते थे। रेखा को यह कला उनके विरासत से मिली थी। तेलगु भाषा रेखा की मातृभाषा हैं। हालांकि, वे हिन्दी, तमिल और इंग्लिश भी अच्छे से बोल लेती हैं।

यह भी पढ़ें –  Manipulative tricks : इन 7 तरीकों से कोई भी कर सकता है आपको मैनिपुलेट, बचकर रहिये

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews