Hindi News

Bhopal : बैरागढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर EOW का छापा, चक्कर खाकर गिरा कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, रवि नाथानी। मध्यप्रदेश में आज एक साथ कई इलाकों में ईओडब्ल्यू (Bhopal EOW) द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दरअसल जबलपुर-सागर में जूनियर इंजीनियर के घर छापेमारी कार्रवाई के साथ ही अब राजधानी भोपाल में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर तड़के सुबह EOW का छापा पड़ा है।

सुबह-सुबह EOW के छापेमार एक्शन से इलाके में हड़कंप की स्थिति मच गई है। सुबह लगभग 5:00 से 6:00 के बीच ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापारी नगर बैरागढ़ में रहने वाले शासकीय कर्मचारी के घर पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। शासकीय कर्मचारी का नाम हीरो केसवानी बताया जा रहा है जोकि चिकित्सा शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं।

Read More : Jabalpur : सहायक यंत्री के घर EOW की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक मामले में सर्च ऑपरेशन जारी, बेनामी संपत्ति का खुलासा

वही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने जैसे उनके घर पर दबिश दी। शासकीय कर्मचारी ने कुछ ऐसा पदार्थ पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews