Hindi News

MP Corona Update: 6 दिन में 60 मामले, फिर 9 नए पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ रहे केस

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Corona Update: 6 दिन में 60 मामले, फिर 9 नए पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ रहे केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले एक बार फिर कोरोना (MP Corona Update) के आंकड़ों में बढोत्तरी होने लगी है। रोजाना 10-15 के बीच केस मिल रहे है। रविवार को फिर 9 नए पॉजिटिव सामने आए है, इसमें भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, नरसिंहपुर और सागर में केस मिले है। इसके पहले शनिवार को 11 मामले मिले थे। रविवार के केसों में भोपाल के बाद होशंगाबाद में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इन आंकड़ों के बाद मध्य प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 85 हो गई है।इधर, इंदौर में 7 मरीजों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का सब वेरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. आज छात्रों को बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर

स्वास्थ्य विभाग (MP Health Department Report) की रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश में रविवार को 58 हजार 518 कोरोना जाँच की गईं। कुल 9 कोरोना के नए प्रकरण आए। इनमें से 2 भोपाल, 4 होशंगाबाद और इंदौर, नरसिंहपुर और सागर में एक-एक प्रकरण 24 अक्टूबर को पाए गए हैं। जबकि प्रदेश में 3 कोरोना रोगी स्वस्थ हाकर डिस्चार्ज हुए। शनिवार को 3 लाख 99 हजार 158 कोरोना वैक्सीन डोज लगाए गए। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 85 लाख एक हजार 813 वैक्सीन (corona vaccine) डोज लगायी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द ट्रांसफर होगा पैसा, ये है नई अपडेट

इससे पहले 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 को 12 , 19 को 9, 18 को 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव (MP Corona Case) मिली थी जबकि 17 अक्टूबर को प्रदेश में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि शुक्रवार 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में कुल 198 नए केस मिले है, जिसमें 83 तो अकेले भोपाल के है।इससे साफ है कि 41.91 प्रतिशत मरीज तो अकेले भोपाल में ही सामने आए हैं, जबकि बाकी के 51 जिलों में महज 115 मरीज ही मिले।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews