Hindi News

MP : अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 13 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित, विभाग के महत्वपूर्ण निर्देश, मिलेगा बड़ा लाभ

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों (MP Employees) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल सामाजिक न्याय विभाग (social justice department) द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों से 13 अगस्त की शाम 5:00 बजे तक प्रस्ताव (proposal) की मांग की गई है। इन प्रस्ताव के जरिए अधिकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा।

बता दें कि अपने अपने कार्य क्षेत्र विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सामाजिक न्याय विभाग की तरफ से पुरस्कृत करने की तैयारी की गई है। इसके लिए शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर उनके कार्यक्षेत्र और विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया गया है कि अपने विभाग के अंतर्गत किसी अधिकारी कर्मचारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया हो तो उसके नाम प्रस्ताव 13 अगस्त शाम 5:00 बजे तक विभाग के जिला कार्यालय में भिजवाया जाए। दरअसल 15 अगस्त के दिन अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Read More : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सेवानिवृत्ति आयु में 2 वर्ष की वृद्धि, 60 से बढ़कर हुई 62, CM ने दी मंजूरी

मामले में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने कहा कि विभाग और कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गत वर्ष में पुरस्कृत शासकीय सेवकों द्वारा इस वर्ष भी यदि ‘विशेष उपलब्धि’ प्राप्त की गई हो तो उसके प्रस्ताव भी भेजना सुनिश्चित किया जाए।

हालांकि निर्देश में यह भी कहा गया है कि गत वर्ष में पुरस्कृत किए गए अधिकारियों कर्मचारियों के नाम प्रस्ताव में सम्मिलित नहीं किए जाएंगे। ऐसे में पिछले साल किसी अधिकारी कर्मचारी को सम्मानित किया जा चुका है तो इस वर्ष उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके नाम का प्रस्ताव में शामिल नहीं किया जाएगा। 13 अगस्त की शाम 5:00 बजे तक विभाग को यह नाम भिजवाना अनिवार्य होगा।

इससे पहले देश सहित प्रदेश भर में 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराये जाएंगे। इसके लिए सभी विभाग, सामाजिक संगठन, शासकीय और अशासकीय संस्था और समाज के हर वर्ग को काम पर जोड़ा गया है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews