MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इन भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू के संबंध में आयोग ने जारी की ये सूचना, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।आयोग इंदौर के द्वारा कुल सचिव 2022 के पद के लिए साक्षात्कार स्थगित किए जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है । आयोग द्वारा साक्षात्कार की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर नजर बनाए रखें।

कुलसचिव भर्ती के इंटरव्यू के संबंध में आयोग ने जारी की ये सूचना

  • दरअसल, MPPSC की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 6 मार्च 2024 द्वारा कुल सचिव 2022 पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 5 अप्रैल 2024 को आयोजित किए जाने के संबंध में सूचना जारी की गई थी, लेकिन अब कुछ कारणों के चलते साक्षात्कार स्थगित किए जाते है।
  • बता दे कि पहले ये इंटरव्यू आयोग कार्यालय में 5 अप्रैल 2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना तय किए गए थे, इसके लिए साक्षात्कार पत्र भी जारी कर दिए गए थे। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित किया गया था लेकिन अब इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए है। संभावना है कि आयोग जल्द इस संबंध में नई सूचना जारी कर सकता है।

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी

  • इससे पहले MPPSC द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार स्थगित किए गए थे। पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन 4 से 7 जून 2024 के बीच किया जाना निश्चित किया गया था परंतु लोकसभा चुनाव की 4 जून 2024 को मतगणना दिवस होने से इन तिथियां में आयोजित साक्षात्कार निरस्त किए जाते हैं।
  • अब इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 10 जून 2024 से 13 जून 2024 तक कुल 4 दिनों में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। साक्षात्कार के लिए और योग्य आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 9:30 बजे एमपी लोक सेवा आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के लिए अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार पत्र मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट से दिनांक 21 मई 2024 से डाउनलोड किया जा सकते है।इसके तहत 80 पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़े… MPPSC Revised Exam Calendar 2024 :उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, इन 12 परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, अब जून से दिसंबर के बीच होंगे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews