भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने भारत को लेकर दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किए। शिवराज ने कहा की कमलनाथ अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वह लगातार भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) को जवाब देना चाहिए।
इतना ही नहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कमलनाथ के इस बयान से सहमत हैं। उनका समर्थन करें और यदि नहीं तो कमलनाथ को तत्काल पार्टी से बाहर करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार कोरोने से बचाव में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता लगातार देश विरोधी बयान से सामर्थ्य तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिस जमीन पर जन्म लिया, उसी मातृभूमि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह वाकई में सोचने योग्य नहीं है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी कह रहे हैं कि मेरा भारत महान नहीं; मेरा भारत बद्नाम है!
यह भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने के लिए मर मिटने वाले हजारों वीरों और करोड़ों भारतीयों का अपमान है।
कमलनाथ जी, आपके इस कृत्य के लिए देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। pic.twitter.com/IftaEspN7e
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 28, 2021
Read More: जबलपुर : चोर के कहने पर पुलिस ने कर दी युवक की पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद
वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल (west bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति का इतना निचला स्तर मैंने कभी नहीं देखा। आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह के कृत्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ किए हैं। वह वाकई में बेहद शर्मनाक है। ममता पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल की जनता की चिंता करने पहुंचे थे। बंगाल की जनता के लिए आप से चर्चा होनी थी लेकिन जिस जनता ने ममता को चुना। उनके कल्याण पर ममता चर्चा नहीं करना चाहती थी। यह ममता का अहंकार था।
इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री हूं और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan singh) के समक्ष लगभग 9 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहा लेकिन उनके सम्मान में कमी नहीं रखी थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष जो ममता बनर्जी ने किया वह बेहद ही निचला स्तर है। दीदी जीतने के बाद जनता को तोड़ने मारने के बाद अब बंगाल को भारत से काटने की कोशिश में लगी है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान Yaas से हुई तबाही का निरीक्षण करने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। जहां बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधे घंटे देर से पहुंची थी। जिसके बाद बंगाल सीएम बनर्जी के इस कृत्य पर देश भर में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी वही ट्विटर पर अब्सेंट सीएम (Absent CM) के नाम से उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है।
राजनीति का इतना निचला स्तर मैंने कभी नहीं देखा, जो आज ममता जी ने किया।
मैंने पहले ही TMC का मतलब बताया था कि तोड़ो, मारो, काटो।
जीतने के बाद प्रतिद्वंदियों को तोड़ना, मारना शुरू कर दिया था ममता दीदी ने; अब बंगाल को भारत से काट रही हैं! pic.twitter.com/EEiU4IuWhD
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 28, 2021






