Hindi News

MP के कर्मचारियों के समर्थन में उतरे जयवर्धन सिंह, सरकार से जल्द महंगाई भत्ता देने की मांग

Written by:Pooja Khodani
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय से महंगाई भत्ता (7th Pay Commission) ना मिलने से नाराज चल रहे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी कर्मचारियों को कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का समर्थन मिल गया है। जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) जल्द से जल्द बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़े..महंगाई भत्ता ना मिलने से MP के कर्मचारी नाराज, बोले-सरकार ने 4400 करोड बचाए

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Congress MLA Jaivardhan Singh) ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा है कि कमलनाथ जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का DA बढ़ाया था, लेकिन खरीदी हुई शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने उसे रद्द कर दिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों से 16% कम DA मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी राज्य के कर्मचारियों का DA बढ़ाकर उन्हें उनका हक़ दीजिये।

यह भी पढ़े.. TMC में शामिल होते ही बढ़ी मुकुल रॉय की मुश्किलें, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP

दरअसल, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (Government Employees) को 01 जुलाई 2019 से 12% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि केंद्र द्वारा 17% दिया जा रहा था।इसमें 5% महंगाई भत्ते का अंतर पहले ही मौजूद था, वही 25 महीने से 5% महंगाई भत्ता ना देकर 4400 करोड़ रुपए मप्र सरकार (MP Government) ने बचाए हैं वर्तमान में महंगाई भत्ते में 16% का अंतर हो गया है, ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी देखने को मिल रही है।

कर्मचारियों की मांग- केंद्र की तरह जल्द मंहगाई भत्ता दें मप्र सरकार

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि जिस प्रकार केंद्र ने अपने करोड़ों कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता दिया है, उसी तरह केंद्रीय दर केंद्रीय तिथि से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही भीषण महंगाई का सामना कर सकें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews