MP में एक्टिव केस 9 हजार से नीचे, सीएम बोले- 15 जून तक जारी रहेगा कर्फ्यू और..

mp shivraj cabinet meeting 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Coronavirus Update) एक्टिव केसेस की संख्या के आधार पर देश में 19वें नंबर पर आ गया है। नये पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में अधिक व्यक्ति स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6 जून को 735 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए, जबकि 1934 व्यक्ति रिकवर हुए।MP का एक भी जिला अब रेड जोन में नहीं है। सभी जिलों की पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम है। इधर, इस सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

इसके साथ ही MP के भोपाल, इंदौर, रतलाम, बैतूल, जबलपुर और अनूपपुर जिलों की पॉजिटिविटी दर एक से 5 प्रतिशत के बीच है। नए पॉजिटिव केसेस की संख्या इंदौर में 202, भोपाल में 131, जबलपुर में 54, रतलाम में 15, बैतूल में 12 और अनूपपुर में 7 है। शेष 46 जिलों की पॉजिटिविटी अब एक प्रतिशत से कम है। कुल 8860 एक्टिव केस में से 5059 व्यक्ति होम आईसोलेशन में हैं, जबकि 837 व्यक्ति सामान्य बेड, 1421 व्यक्ति ऑक्सीजन बेड पर और 1543 मरीज ICU/HDU बेड पर हैं।वही म्यूकारमाइकोसिस के 1004 एक्टिव केसेस में से 643 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 47 नए केस आए और 36 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए।

इस सीएम शिवराज सिंह चौहान  (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, परंतु पूरी सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता है। बाजार खोलने की प्रक्रिया को कोविड की स्थिति को देखते हुए ही आरंभ किया जाए। जो पंचायतें ग्रीन जोन में हैं और जहाँ एक भी कोरोना का प्रकरण नहीं है, वहाँ हाट बाजार खोलने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ स्थानीय परिस्थितियों के मूल्यांकन के बाद ही बाजार खोलने की प्रक्रिया को धीरे-धीरे आरंभ करें।

यह भी पढ़े… Electricity Bill: ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद मप्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों से संवाद में रहें और समितियाँ अपनी सक्रियता लगातार बनाकर रखें। कोविड की पहली लहर आने, उसके समाप्त होने और पुनः दूसरी लहर आने की परिस्थितियों और कारणों का अध्ययन करें। इस अध्ययन से सीखने की आवश्यकता है। हमें यह देखना होगा कि किस वजह से दूसरी लहर आयी, इसके आधार पर ही हम तीसरी लहर को रोक सकते हैं। इसके लिए कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाना आवश्यक है।

टीका लगवाओ-बाजार खुलवाओ

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दी कि भोपाल (Bhopal) में टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापारी संघों के साथ मिलकर ‘टीका लगवाओ-बाजार खुलवाओ’ अभियान आरंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत व्यापारियों तथा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के टीकाकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि खरगोन में ऑड-ईवन के आधार पर दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। उज्जैन में शाम 7 बजे तक बाजार खुलेगा। शिवपुरी में एक दिन सड़क के बायीं ओर अगले दिन दायीं ओर की दुकानें खोलने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews