मप्र उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) से पहले दल बदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। नेता मौके की नजाकत और 2023 का भविष्य देखते हुए पाला बदल रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस (MP Congress) को खंडवा लोकसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। जोबट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुलोचना रावत के बाद अब खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय सोलंकी (Former MLA Vijay Solanki) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 24 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Water Resources Minister Tulsi Silavat) ने ट्वीट कर लिखा है किभारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृव और यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मार्गर्दशन से प्रभावित होकर खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय सोलंकी जी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़े हुए DA के साथ आएगी सैलरी, जानें पूरा कैलकुलेशन

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री विजय सिंह सोलंकी जी का बीजेपी परिवार की सदस्यता ग्रहण करने पर हृदय से स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रगति एवं विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति देंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews