ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सीएम शिवराज ने किया टास्क फोर्स का गठन

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने कोरोना (corona) और ब्लैक फंगस (black fungus) की समीक्षा की और स्थिति का जायज़ा लिया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। प्रदेश में अब पॉजिटिविटी रेट घटकर 7.8% हो गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 88% से भी अधिक हो रहा है। गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में नए केस 4512 आए हैं जबकि डिस्चार्ज होकर 11358 लोग घर लौटे है। मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 69454 टेस्ट किए गए है।

फिर सामने आई चिरायु अस्पताल की मनमानी, बीजेपी नेता ने सीएम शिवराज से मांगी मदद

ब्लैक फंगस के नियंत्रण के लिए सरकार गंभीर और सीएम ने एक टॉस्क फ़ोर्स (task force) का गठन किया है। टास्क फोर्स के सदस्यों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभु राम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, ACS स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र दवे और डॉ. एस पी दुबे शामिल होंगे। इसमें सभी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ भी जोड़े जाएंगे। टास्क फोर्स को जिम्मेदारी दी गई है कि मरीजों का विभाजन अलग अलग तरह से किया जाएगा। गांव के लोग, शहर के लोग, जो कोरोना से भर्ती थे तथा उम्र की सीमा के आधार पर सर्वे हो। किसी को इलाज की दिक्कत न हो, नोजल इंडोस्कोपी निशुल्क हो, सभी अस्पतालों में इलाज हो व इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करे, ये सुनिश्चित करना टास्क फोर्स की जिम्मेदारी होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews