ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उतरे सीएम शिवराज, राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia)  पर कसे गए तंज को लेकर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने पलटवार किया है।। सीएम ने सवाल उठाए है कि राहुल बाबा तब क्या हो गया था जब आपके साथ थे। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की ट्यूबलाइट थोड़ी देर से जलती है।

यह भी पढ़े.. राहुल गांधी का बड़ा दावा- ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं बनेंगे CM, कांग्रेस में आने का ऑफर!

दरअसल, हाल ही में यूथ कांग्रेस  (Youth Congress) की बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा था कि वो कांग्रेस में रहते तो सीएम जरूर बनते लेकिन बीजेपी में वो बेकबेंचर बन गए है। हालांकि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चन्द सेकंड में राहुल गांधी को जबाव दे दिया है कि इतनी चिंता उन्हें तब करनी थी जब मै कांग्रेस (Congresss) में था।

वही राहुल गांधी द्वारा उठाये गए सवाल जिसमे उन्होने कहा है कि BJP में रहकर सिंधिया कभी मुख्यमंत्री (CM) नही बन सकते है इस सवाल पर इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी, जब सिंधिया जी काँग्रेस में थे तब कहां गए थे। सीएम ने सवाल उठाए और कहा कि केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ अन्याय नही हुआ कांग्रेस ने तो माधवराव सिंधिया(Madhavrao Scindia)  के साथ भी अन्याय किया उनको कभी मध्यप्रदेश का सीएम बनने नही दिया। अब जब साथ थे तो लात मारते थे और बाहर चले गए तो इशारे से बुला रहे है।

यह भी पढ़े..मप्र निकाय चुनाव 2021: चुनाव आयोग का बड़ा बयान- मार्च में ही होगा तारीखों का ऐलान

फिलहाल, राहुल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मामले में सियासी उबाल जोरो पर है ऐसे में सवाल अब दोनों ही प्रमुख दलों के लिये है कि वो निकाय चुनाव (Urban Body Election) के पहले कैसे गांधी – सिंधिया वार पलटवार को सम्भाले क्योंकि सियासत की चाले तब ही चली जाती है जब उस चाल की जरूरत हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews