Hindi News

MP में कोरोना केस 100 पार, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP में कोरोना केस 100 पार, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंकाओं के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमने कोरोना पर काबू पा लिया है। लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक है। टीका बहुत जरूरी है। पहले डोज़ के बाद दूसरे डोज़ की भी चिंता करनी है। शरीर में सुरक्षा चक्र दोनों डोज़ लगने के बाद ही बनेगा। तीसरी लहर की चर्चा है। भगवान करें न आ पाए। लेकिन हमने इससे निपटने की सारी तैयारी कर ली है। ऑक्सीजन बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की व्यवस्था कराई है। अस्पतालों को अपग्रेड किया है। बेगमगंज को नवीन सिविल अस्पताल की सौगात मिली है, जहां भोपाल के अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में आएगा 22500 का उछाल, देखें कैलकुलेशन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कोरोना (MP Corona Case) की पहली लहर आई, तब इससे निपटने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कई तरह की समस्याएं थीं। लेकिन आप सबके सहयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi)  के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से हम पहली और दूसरी लहर से मुकाबला करने में सफल हुए। हम रोज कोरोना से निपटने की रणनीति बनाते थे। हमें याद है कि हम रात-रात बैठकर ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए योजना बनाते थे। ऑक्सीजन के टैंकर ठीक से आ जाएं, इसकी चिंता करते थे, जो हमें झारखंड, उड़ीसा और गुजरात जैसे राज्यों से बुलवाने पड़ते थे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान की कृपा से हमने कोरोना को कंट्रोल कर लिया है। यह हम अकेले नहीं कर सकते थे। इसके लिए हमने नया मॉडल बनाया कि जनता के सहयोग से कोरोना को कंट्रोल करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी बनाई, जिन्होंने सारे काम संभाल लिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।पीएम मोदी ने मुफ्त में टीका दिया है, जिसके कारण लोगों की जान बच पाई है। कोरोना बहुत कंट्रोल है। इसलिए टीका और कोरोना के संक्रमण को रोकने का अनुकूल व्यवहार बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 41 जिलों से मानसून विदा, 14 के बाद फिर बारिश के आसार

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल अस्पताल बेगमगंज, जिला रायसेन में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।हमें डेंगू जैसी बीमारी से भी निपटना है। इसके लिए अपने गांव-शहर में स्वच्छता रखें। जहां तक ऑक्सीजन प्लांट का सवाल है। अब तक पूरे मध्य प्रदेश में 163 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं । अभी और प्लांट्स पर काम चल रहा है।बेगमगंज में 29 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगा है।  स्वास्थ्य सेवाओं में रायसेन जिले को भी बेहतर से बेहतर बनाना है। बेगमगंज पीछे न रह जाए, इसकी चिंता की गई है और आवश्यक धन राशि स्वीकृत की गई है।

बता दे कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।इसमें भोपाल में 4, जबलपुर में 2 और इंदौर और शिवपुरी में भी 1-1 मामले सामने आए है।अभी प्रदेश में 107 एक्टिव केस है।पिछले 10 दिनों में 11 जिलों में 95 नए केस मिले है। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 41 ,इंदौर में 24, खंडवा में 6, जबलपुर में 7, पन्ना और शिवपुरी में 4-4 और बालाघाट में 3 केस आए है। सागर में 2 एवं रतलाम, शहडोल, राजगढ़, छतरपुर में 1-1 संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़े.. 15 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, डीए के साथ मिलेगा बोनस, इतनी बढ़ेगी सैलरी!

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews