Hindi News

खुशखबरी: MP को मिली हमसफर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन की सौगात, ऐसा रहेगा रूट

Written by:Pooja Khodani
Published:
खुशखबरी: MP को मिली हमसफर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन की सौगात, ऐसा रहेगा रूट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के रेल यात्रियों (Indian Railways IRCTC) के लिए बड़ी खुशखबरी है। भोपाल को एक और हमसफर एक्सप्रेस सौगात मिली है। 20973/20974 अजमेर-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस बुधवार 21 दिसंबर को रामेश्वरम से चलकर 22 को भोपाल आएगी और अजमेर के लिए रवाना होगी। भोपाल से रामेश्वरम के लिए सुबह 9:35 बजे हमसफर एक्सप्रेस रवाना होगी।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: अधिकारियों को सौंपे दायित्व, 22 को प्रशिक्षण, OBC नामांकनों को लेकर ये निर्देश जारी

यह साप्ताहिक ट्रेन होगी, जो मप्र के नीमच, मंदसौर, रतलाम, देवास, इटारसी, बैतूल स्टेशन पर ठहराव लेकर चलेगी।ट्रेन 20974 रामेश्वरम-अजमेर हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रति मंगलवार को रामेश्वरम स्टेशन से रात 10.30 बजे चलकर, तीसरे दिन सुबह 7.45 बजे इटारसी, सुबह 9.25 बजे भोपाल और रात 11.05 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी।रास्ते में यह गाड़ी दोनो दिशाओं में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जंक्शन, लक्ष्मीबाई नगर, देवास, मक्सी, भोपाल, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, गुडूर, चेन्नई एग्मोर, चेंगल पट्ट, विल्लुपुरम, अरियलूर, तिरुचिरापल्ली एवं मानामदुरै स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर पटवारी निलंबित, 32 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस, वेतनवृद्धि रोकी!

इसके अलावा रेल प्रशासन ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-साई नगर शिर्डी-ढेहर का बालाजी के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो भोपाल मण्डल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 09739 ढेहर का बालाजी-साई नगर शिर्डी स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर एवं 3 जनवरी  को ढेहर का बालाजी स्टेशन से दोपहर 12.40 बजे से चलेगी। गाड़ी संख्या 09740 साई नगर शिर्डी-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर एवं 4 जनवरी को साई नगर शिर्डी स्टेशन से चलेगी। यह दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड़ एवं कोपरगांव स्टेशनों पर रुकेगी ।

24 दिसंबर तक ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या-22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या-22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 23 दिसंबर के बीच निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या-18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या-18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 दिसंबर के बीच नहीं चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चलेंगी।
  • 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर समाप्त होगी।22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना स्टेशन से प्रारंभ होकर गंतव्य को जाएगी। दोनों ट्रेन गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  1. 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर गंतव्य को जाएगी।
  2. गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर गंतव्य को जाएगी।20 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर जाएगी। यह 20, 21 व 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर जाएगी।यह 19, 21 एवं 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews