MP के बीजेपी सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ी, भोपाल के अस्पताल में भर्ती

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Bhopal MP Sadhvi Pragya Thakur) की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसकी जानकारी मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़े.. MP Politics : मप्र राज्यसभा चुनाव से पहले कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (Health Minister Prabhuram Choudhary) ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि भोपाल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंच कर भोपाल बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह पहला मौका नही है, इससे पहले भी कई बार साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS Hospital) में भर्ती करवाया गया है। बीते दिनों वे बीजेपी कार्यालय में भी एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गई थी।

यह भी पढ़े.. MP School : छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे लगेंगी 1 से 5वीं की कक्षाएं, ये रहेंगे नियम

बता दे कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल – सीहोर लोकसभा क्षेत्र (Bhopal – Sehore Lok Sabha constituency) से बीजेपी की सांसद हैं। वे लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहती है। साध्वी 2008 में मालेगाँव में हुए बम ब्लास्ट के दौरान सुर्खियों में आ गई थी, तब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा मकोका धारा के तहत आरोप छोड़ने के बाद उन्हे जमानत दे दी गई। सन 2019 के प्रयागराज कुम्भ के अवसर पर उन्हें ‘भारत भक्ति अखाड़े’ का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था और अब वे ‘महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी’ के नाम से भी जानी जाती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews