MP Board : किस फॉर्मूले से तैयार होगा 12वीं का रिजल्ट, सोमवार को हो सकता है फैसला

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में MP Board की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किस फॉर्मले पर तैयार किया जाएगा, इसका फैसला 28 जून 2021 को हो सकता है। खबर है कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री समूह की बैठक बुलाई है, जिसमें मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) और स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के अधिकारी शामिल होंगे और 2019 की हाईस्कूल परीक्षा के आधार पर 12वीं का रिजल्ट तैयार करने का प्रस्ताव रखेंगे।

यह भी पढ़े.. MP College: अगस्त से खोले जा सकते है मप्र में कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत 

हाईस्कूल में 70 फीसद तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम 10 फीसद बोनस अंक के साथ और उससे ज्यादा अंक पाने वालों को पांच फीसद बोनस अंक बढ़ाकर जारी करने पर भी विचार किया जा सकता है।  इस बैठक में मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chauhan) विषय विशेषज्ञों से भी बात करेंगे। माना जा रहा है कि अगर इस फॉर्मूले (MP Board 12 Result) को मंजूरी मिलती है तो इसे लागू कर दिया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने की कवायद भी तेज कर दी जाएगी, ताकी छात्रों के भविष्य को देखते हुए जुलाई महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित किया जा सके।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: बड़े तालाब-बरगी का जलस्तर बढ़ा, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 12वीं के 7.50 लाख विद्यार्थी हैं।इससे पहले दो फॉर्मूले तैयार किए जा चुके है, लेकिन कई दिक्कतों और परेशानियों के चलते उन्हें टाल दिया गया और अब नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।वही MP Board ने CBSE के फार्मूले को भी मानने से इंकार कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि 11वीं के परीक्षा परिणाम और 12वीं के तिमाही और छमाही के अंक ना होने की वजह से CBSE के फार्मूले को MP Board में लागू नहीं किया जा सकता।

बता दे कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार(School Education Minister Inder Singh Parmar)  ने छात्रों के सामने यह ऑफर भी रखा है कि अगर वे 12 वीं का कोई छात्र बेहतर परिणाम या सुधार के लिये परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिये विकल्प खुला रहेगा। परिस्थितयां सामान्य होने के बाद ऐसे छात्रों की 12 वीं की परीक्षा ली जाएंगी।प्रदेश के किसी भी विद्यार्थी (Student) को घबराने की जरूरत नहीं है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट वैज्ञानिक पद्धति के द्वारा तैयार किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Board : किस फॉर्मूले से तैयार होगा 12वीं का रिजल्ट, सोमवार को हो सकता है फैसला - MP Breaking News