MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, इस बार दिखेंगे ये बदलाव

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं  के छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है।  मंडल द्वारा रिजल्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है, कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी सूचना भी दे सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट देख पाएंगे।छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

यह भी पढ़े.. 29 अप्रैल से MP से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट, मई से चलेगी स्वदेश दर्शन, 22 ट्रेनें भी रद्द

खास बात ये है कि इस बार के बोर्ड के रिजल्ट में पिछले 2 सालों की तुलना में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। पहला यह कि इस बार परीक्षा ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन हुई है, ऐसे में इस बारबोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी की जा सकती है, दूसरा यह कि इस बार छात्रों को बोनस अंक भी मिलेंगे और तीसरा यह कि हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे।  अटकलें लगाई जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी मंडल की तरफ से अधिकारिक बयान या पुष्टि होना बाकी है।

गौरतलब है कि इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे ।रिजल्ट  देखने के लिए छात्रों को जन्म तिथि व रोल नंबर की जरूरत होगी, यदि रोल नंबर नहीं याद है तो अभी से प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए क्योंकि उसमें रोल नंबर मिल जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP News: CM Helpline द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग की हैट्रिक

संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि इस बार हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे एक साथ घोषित किए जा सकते हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड हाई स्कूल की घोषणा 14 जुलाई को और हायर सेकेंड्री नतीजे 29 जुलाई को घोषित किए गए थे।अब इस बार किसी भी समय ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया जाएगा , ऐसे में छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in चेक करते रहें। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से संबंधित ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews