MP News: CM Helpline द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग की हैट्रिक

MP Transport Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) द्वारा जारी माह मार्च 2022 की ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने हैट्रिक लगाई है। सीएम हेल्पलाइन द्वारा जारी माह मार्च 2022 की ग्रेडिंग में परिवहन विभाग (MP transport Department) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार परिवहन विभाग ने माह जनवरी 22, फरवरी 22 एवं मार्च 2022 में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।

यह भी पढ़े..MP के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! जल्द पेंशन नियमों में होगा संशोधन, ऐसे मिलेगा लाभ

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने विभाग की इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हृदय से प्रशंसा की है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के द्वारा आवश्यकतानुसार वीडियो कान्फ्रेसिंग और बैठकें आयोजित कर समस्त परिवहन अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वारित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। परिणामस्वमरूप विभाग ने माह मार्च 2022 के विभागीय ग्रेडिंग में कुल 90.83 वेटेज स्कोर प्राप्त कर समस्त 52 विभागों में सर्वाधिक स्कोर प्राप्त किया है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने इस उपलब्धि हेतु अपर परिवहन आयुक्त, प्रवर्तन, समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़े.. लाखों पेंशनरों को बड़ी सौगात, पेंशन में बढ़ोतरी, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शासन की मंशानुरूप कोई भी शिकायत पूर्ण कार्यवाही के बिना स्पेशल क्लोज नही होनी चाहिए तथा आमजन की शिकायतों का यथासमय त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जावे। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने सभी परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी टीम भावना से काम करने की अपील की है।विभाग के लगातार 03 माह से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने विभाग के समस्त परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करते हुए पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews