MP School: 321 जिला परियोजना समन्वयक के इंटरव्यू स्थगित, आदेश जारी, जानें नई डेट

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP School: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला परियोजना समन्वयक के पद पर नियुक्ति के लिए 24 से 31 मई को आयोजित होने वाले इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार https://www.educationportal.mp.gov.in/ पर विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े..MP Transport: CM Helpline द्वारा ग्रेडिंग जारी, परिवहन विभाग का लगातार चौथी बार प्रथम स्थान

मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी सूचना क्रमांक 3352 दिनांक 23 मई 2022 के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से किए जाने के लिए प्रशासकीय निर्णय के अनुसार 321 प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संवर्ग के अधिकारियों को दस्तावेज परीक्षण एवं साक्षात्कार के लिए दिनांक 24 से 27 मई 2022 एवं 30-31 मई 2022 को आमंत्रित किया गया था।

सूचना पत्र में बताया गया है कि, उक्त कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। यह सूचना पत्र रमाकांत तिवारी नियंत्रक स्थापना राज्य शिक्षा केंद्र के हस्ताक्षर से एवं संचालक द्वारा आदेशानुसार जारी किया गया है। यह आदेश दिनांक 23 मई 2022 को हस्ताक्षर किया गया एवं 24 मई 2022 को एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड किया गया।

यह भी पढ़े..MP बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब WhatsApp पर मिलेगी ये जानकारी, निर्देश जारी

बता दे कि हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पूर्ति प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने शार्टलिस्ट कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। प्रशासकीय निर्णय के अनुसार उत्तर माध्यमिक विद्यालय के 321 प्राचार्य संवर्ग के अधिकारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया था।डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पात्र पाए जाने के बाद इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित किया जाना था, लेकिन इसके पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP School: 321 जिला परियोजना समन्वयक के इंटरव्यू स्थगित, आदेश जारी, जानें नई डेट