MP: शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

mp cm shivraj

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 8th March 2022) से एक दिन पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षक और सहायिकाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला-बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department)के महिला मैदानी अमले का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।इसके लिए 8 मार्च से 31 मार्च तक शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. ट्वीट कर फंसे जीतू पटवारी, शिवराज-नरोत्तम ने की कमलनाथ की तारीफ, कांग्रेस में हड़कंप

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-8 मार्च को महिला-बाल विकास विभाग ने विभाग की महिला पर्यवेक्षक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के स्वास्थ्य और पोषण स्तर के परीक्षण एवं उपचार पर समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विकासखण्ड मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 8 से 31 मार्च तक क्रमवार स्वास्थ्य शिविर वृहद रूप से लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि  स्वास्थ्य परीक्षण (Health Check Up) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रजनन आयु वर्ग तथा वरिष्ठ आयु वर्ग की पर्यवेक्षकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का विकास करना है। साथ ही बॉडीमॉस इण्डेक्स के अनुसार पोषण स्तर का निर्धारण, गंभीर रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, बाँझपन, स्त्री रोग संबंधी अन्य समस्याओं की पहचान कर प्राथमिक सूची तैयार कर आवश्यकता अनुसार उपचार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े… MP Weather: आज 19 जिलों में बौछार के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

महिला एवं बाल विकास के शत-प्रतिशत मैदानी अमले की स्वास्थ्य जाँच होने के बाद गंभीर बीमारियों से ग्रसित महिला कर्मियों की जाँच के लिये 28 से 30 मार्च के मध्य जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाकर सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जायेगा।प्रदेश में कुल 97 हजार 135 आँगनवाड़ी केन्द्र (MP anganwadi center) संचालित हैं। इन केन्द्रों के संचालन एवं निरीक्षण के लिये लगभग एक लाख 85 हजार मैदानी अमला कार्यरत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews