निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका- NSUI नेताओं समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

राज्यसभा चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।नगरीय निकाय चुनाव(Urban Body Election) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दल बदलने का सिलसिला जारी है। आए दिन नेता और कार्यकर्ता राजनीति की हवाओं के रुख को देखते हुए पार्टी(Political Party) बदल रहे है।इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए NSUI नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़े.. नगरीय निकाय चुनाव 2021: मप्र में BJP ने घोषित किए चुनाव प्रभारी, यहां देखें लिस्ट

खास बात ये है कि बीजेपी ने यह सेंध पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ( Former Chief Minister Kamal Nath) और कांग्रेस सांसद नकुलनाथ(Congress MP Nakul Nath)  के किले छिंदवाड़ा (Chhindwara) में लगाई है। प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष NSUI के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शर्मा ने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़े.. MP Board: इन छात्रों को मिली बड़ी राहत, विभाग ने जारी किया ब्लूप्रिंट

वही पातालेश्वर क्षेत्र वार्ड 20 के भी युवाओं ने भाजपा(BJP) मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं रंजू अर्जुनवार के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण ली। सभी युवाओं का भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, नगर निगम चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, महामंत्री ओम चौरसिया ने भाजपा जिला कार्यालय में सभी युवाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया एवं भाजपा की सदस्यता दिलाई।

BJP में शामिल हुए यह कांग्रेस नेता

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दारा जुनेजा, जिला कांग्रेस महासचिव लवली मक्कड़, पूर्व एनएसयूआई सचिव सोमू सेंगर, संतोष पटेल, डॉ. मालवी, पी. रमेश नायडू, मेघराज पटेल, दुर्गेश पवार, सुरेन्द्र रिवारे यादगार, जेपी श्रीवास, पंकज मालवी, संदीप पटेल, श्री दीपक पटेल, श्री पप्पू पटेल, श्री किशनलाल, अरूण डेहरिया, दशरथ बनवानी, गोल्डी तिवारी,महेन्द्र सिंह ठाकुर, राहुल साहू, रंजना श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, जितेन्द्र पिपले, अंकित सहारे, पवन विन्झाडे, शुभम मालवी, राजकुमार विन्झाडे, बब्लू मरकाम, पिंटू मण्डराह, मनोज मंगरे, मोंटी मालवी, संजय मालवी शामिल हैं।

इन्होंने ली बीजेपी की सदस्यता

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से रन्जू अर्जुनवार उर्फ विनोद, अरूण मालवी, संजय उईके, जितेन्द्र नाथ, अरविंद मालवी, राहुल जैन, वीरू नाथ, इरफान मंसूरी, कन्हैया, संतोष, रवि यादव, अरूण नाथ, गोलू, राजा, विशाल, राजेश, गुलामाश, गोपाल, हरि, जय विश्वकर्मा, अनुराग अर्जुनवार, अजय झारिया, राहुल यादव, गजेन्द्र मालवी, जगदीश, शुभम डेहरिया, अंकित बोहत, दुर्गेश पराणी, शुभम त्रिपाठी, पंकज सराठे, रोहित सिसोदिया, सुमित रघुवंशी, मोहित ठाकुर, सुधीर, पारस, अभिषेक, अन्नाु, पवन नाथ, गोविंद यादव, रितेष विश्वकर्मा, अखलेश, अर्जुनवार, बबलू अर्जुनवार, बबलू डेहरिया, नितिन नामदेव, नूर मोहम्मद, आकाष पटेल, आयुष पटेल, निहाल यादव, शेख बकात, गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews