Suspended: विदिशा कलेक्टर की बैठक से गायब पंचायत सचिव निलंबित, उपयंत्री पर भी गिरी गाज

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में पंचायत चुनाव 2021 (Panchayat Election 2021 ) लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों (Officers-employee) पर एक्शन का सिलसिला जारी है।अब विदिशा कलेक्टर की बैठकों में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।  वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पहाडगढ़ के उपयंत्री (RES) को निलंबित (Suspended) कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Transfer: मप्र में वित्त विभाग के अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, विदिशा कलेक्टर (Vidisha Collector) डॉ पंकज जैन के भ्रमण के दौरान व बैठको में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ (District Panchayat CEO) नीतू माथुर ने कुरवाई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मेहलुआ के सचिव हिन्दू सिंह रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) करने का आदेश जारी किया है।

जिपं सीईओ  माथुर के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि निलंबित सचिव  हिन्दू सिंह रघुवंशी का मुख्यालय जनपद पंचायत कुरवाई नियत किया गया है उन्हें निलंबनकाल (Suspended)  में निम्नानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा जबकि सहायक सचिव  प्रमेन्द्र शर्मा को सचिव का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौपा गया है।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चर्चा में इनके नाम, 1-2 दिन में ऐलान संभव

इसके अलावा मुरैना (Morena) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन (CEO) अधिकारी रोशन कुमार सिंह द्वारा समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जनपद पहाडगढ़ के उपयंत्री (आरईएस) अशोक त्यागी के निर्माण कार्यो में धीमी गति पाई गई। इस पर 9 मार्च को समक्ष में उपस्थित होकर प्रतिवाद उत्तर प्रस्तुत किया। जो समाधान कारक नहीं पाया गया।

इसके बाद 15 मार्च को सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की गई। जिसमें सिकरौदा, घाड़ौर, झौंड़, नरहोली और परसौटा के 9 सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाये गये। शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने में त्यागी द्वारा रूचि नहीं ली गई। इस संबंध में जनपद सीईओ पहाडगढ़ द्वारा भी साप्ताहिक समीक्षा बैठक की, जिसमें सूचना के बाद भी अनुपस्थित पाये गये। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोशन कुमार सिंह ने उपयंत्री अशोक त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended)  कर दिया है। इनका निलंबन (Suspended)  अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत मुरैना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Suspended: विदिशा कलेक्टर की बैठक से गायब पंचायत सचिव निलंबित, उपयंत्री पर भी गिरी गाज - MP Breaking News