Hindi News

VIDEO: कमलनाथ के समर्थन में उतरे जयवर्धन सिंह, शिवराज के खिलाफ खोला मोर्चा

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
VIDEO: कमलनाथ के समर्थन में उतरे जयवर्धन सिंह, शिवराज के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ कोरोना वाले बयान पर BJP ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर एफआईआर दर्ज करा दी है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने सोनिया गांधी से कार्रवाई करने की बात कही है, वही दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)के बेटे और कांग्रेस विधायक  जयवर्धन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के समर्थन में उतर आए है।

यह भी पढ़े.. CBSE Board Exam 2021: रद्द नहीं होगी 12वीं परीक्षा, राज्यों से मांगे सुझाव, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

राघौगढ़ विधानसभा (Raghaugarh Assembly Constituency) से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jayawardhan Singh) ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस वीडियो में जयवर्धन सिंह कहते नजर आ रहे है कि शिवराज जी आपकी भ्रष्ट सरकार कोरोना से हुई मृत्यु के आँकड़े छुपा रही है। एक तरफ़ आप पीड़ित परिवार के लिए सहायता की घोषणा कर रहे हो और दूसरी तरफ़ असली आँकड़े छुपाने से पीड़ित परिवारों के साथ आप बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हो। मध्य प्रदेश की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 22 जिलों में बारिश के आसार, जून के दूसरे हफ्ते में होगी मानसून की एंट्री!

वही अगले ट्वीट में जयवर्धन सिंह ने लिखा है कि मध्य प्रदेश ऐसा क्यों होता है की जैसे दवाई की माँग बढ़ती है तभी भाजपा सरकार और उनके दलाल बाज़ार से दवाई को ग़ायब कर देते है। पहले ये हुआ रेमिडिसिविर के साथ और अब यही हो रहा है ब्लैक फ़ंगस के इंजेक्शन Liposomal Amphotericin के साथ! इस ट्वीट को विधायक ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस को टैग किया है।

BJP ने की FIR, सीएम ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल

बीजेपी की भोपाल इकाई के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने आज रविवार एमपी नगर थाने में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई की जाएगी? इधर, कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार के खिलाफ FIR कराने की बात कही है और जयवर्धन सिंह ने भी वीडियो जारी कर सरकार को घेरा है।

ये है पूरा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि हम कहते थे चाइनीज कोरोना है, चाइनीज लेबोरेटरी में बना है, हम आज कहां पहुंचे हैं,आज दुनिया भर में इंडियन कोरोना है, भारतीय कोरोना। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि इंडियन कोरोना से सब डर रहे हैं सारी फ्लाइटें बंद करो, जो छात्र और नौकरी करने वाले थे उनकी एंट्री बंद कर दी है कि यह इंडियन कोरोना ले आएंगे। यह आज अपने देश की पहचान बन गई है। मेरा भारत महान तो छोड़िए मेरा भारत कोविड का बन गया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews