VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय के बाद आज बुधवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 3 दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आए है। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचते ही सिंधिया सीधे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के घर लंच पर पहुंचे और यहां शर्मा ने सिंधिया को अपने हाथों से खाना परोसा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत भी चल रही है।इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन से पहले BJP ने कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, जिसमें समर्थकों को खासी तवज्जों दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश के आसार, एक हफ्ते बाद मानसून देगा दस्तक

माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा के बीच निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हो सकती है।चुंकी उपचुनाव (By-election) में मिली करारी हार के बाद से ही समर्थकों को निगम-मंडलों में एडजस्ट और बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चाएं जोरों पर है। इसमें सबसे पहले नाम इमरती देवी (Imarti Devi) का है, जो सिंधिया की खट्टर समर्थकों में से एक मानी जाती है। इसके साथ ही एंदल सिंह कंषाना, मुन्नालाल गोयल व गिर्राराज दंडोतिया का भी पुनर्वास होने की संभावना है। इसको लेकर सिंधिया की वीडी शर्मा से चर्चा कर सकते है।

ये मुलाकातों और बैठकों का दौर आज दिनभर चलने वाला है। इसके बाद सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) से मिलने जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा होगी। शाम को 6 बजे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिलने के बाद वे संघ कार्यालय समिधा जाएंगे। वे यहां मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते के साथ करीब 1 घंटे तक अकेले में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे रात 8 बजे PWD मंत्री गोपाल भार्गव के घर जाएंगे और उनके साथ डिनर करेंगे।

यह भी पढ़े.. Whatsapp लेकर आ रहा है एक शानदार फीचर, जल्द दिखेगा यहां नया कलर

इससे पहले मीडिया से चर्चा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीजेपी मेरा घर है, इसलिए मैं सबसे मिलने आया हूं। बीजेपी की नई कार्यसमिति के बारे में कहा पूरी पार्टी एक है। अपने समर्थकों को उसमें जगह दिये जाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। राजनीतिक बदलाव को लेकर चल रही अटकलों को लेकर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ऐसे सवाल उठाती है। यह उनका असली चेहरा है। हम आपस में मिले तो आप (Congress) दुखी, ना मिले ताे सवाल उठाते हैं। वे ही बता दें कि हमें क्या करें, जिससे आप खुश हों?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान - MP Breaking News