Hindi News

विवेक सागर ने ज्वाइन किया DSP पद, खाकी वर्दी में पहुंचे PHQ, सीएम ने दी बधाई

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के वादे और गृह विभाग के जारी आदेश के बाद आज 3 अक्टूबर 2021 को टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाले एमपी के विवेक सागर  ने DSP पद जॉइन कर लिया है। विवेक सागर ने खाकी पर्दी में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) पहुंचकर जॉइनिंग दी।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मौसम का मिजाज बदला, इन संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

इस मौके पर भोपाल डीआईजी इरशाद वली, भोपाल आरआई सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने विवेक की डीएसपी पद पर जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करवाई।फिलहाल विवेक को एक स्टार लगाया गया है और परिवीक्षा अवधि पूरी होने के 2 साल बाद विवेक सागर को दो स्टार और मिलेंगे।वही आज रविवार को जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिए विवेक बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि ओलम्पियन और मध्य प्रदेश पुलिस के नये DSP विवेक सागर (Vivek Sagar) जी आपको वर्दी में देखना सुखद है। मुझे विश्वास है कि आप खेल के साथ-साथ अपने कार्यों व जिम्मेदारियों से भी युवाओं को जीवन में सदैव सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा देते रहेंगे। आप आगे बढ़ते रहें, आनंदित रहें, शुभकामनाएं!

यह भी पढ़े.. MP Corona Update : एक्टिव केस 100 के पार, आज फिर 5 नए केस, सीएम का बयान

दरअसल, टोक्यों ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इटारसी के विवेक सागर प्रसाद को डीएसपी पद और 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।इस वादे को पूरा करते हुए सितंबर में मप्र सरकार के गृह विभाग (Home Department) ने विवेक सागर को डीएसपी बनाने का आदेश जारी किया था।दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया के बाद शनिवार को विवेक सागर पीएचक्यू में डीएसपी का कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे।

बता दे कि विवेक सागर वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियंस ट्राफी, यूथ ओलंपिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और साल 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज, भुवनेश्वर जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम में शामिल रहे।वही एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वही साल 2018 में मध्यप्रदेश शासन ने एकलव्य अवार्ड से सम्मानित भी किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews