Hindi News

क्या आप भी सुंदर दिखने के लिए आंखों में करते हैं Contact Lenses का इस्तेमाल? तो हो जाएं सावधान

Last Updated:

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। ऑंखें हमारे शरीर का सबसे खूबसूरत अंग है। यही हमारी भावनाओं का आईना है। लेकिन इनका ख्याल रखना भी उतना ही ज़रूरी है।  कुछ लोग विभिन्न कारणों से Contact Lenses का प्रयोग भी करते हैं। इनमे अधिकतर वह लोग आते हैं जिन लोगों की नज़र कमज़ोर है लेकिन चश्मा नहीं पहनना चाहते हैं। लेकिन वह लोग जो केवल अपनी आँखों का रंग बदलकर आकर्षक दिखना चाहते हैं वह भी Contact Lenses का प्रयोग करते हैं। लेकिन रात को सोने से पहले इन्हें उतारने और contact solution में रखना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसा ना करने पर कई समस्याएँ हो सकती है –

यह भी पढ़ें – वेट लॉस के लिए जीरा बन गया अमृत जड़ी-बूटी, इन 5 तरीकों से करें वेट कम

कार्निया में सूजन 

रात को बिना लैंस उतारे सो जाने से आंखों के कार्निया में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल कार्निया को ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है। दिन में लैंस लगाकर रखने पर कार्निया को कम ऑक्सीजन मिल पाती है, लेकिन रात को लैंस उतारे बिना सो जाने पर कार्निया को मिलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है और इससे कार्निया में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह से आई सरफेस सेल्स के बीच में गैप आ जाता है, जिससे बैक्टीरिया को पैदा होने के लिए जगह मिल जाती है और इस वजह से आंखों में इंफेक्शन का खतरा 6 से 8 गुना तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – तुलसी के पौधे पर भूल से भी इस दिन कतई ना चढ़ाएं जल वरना बुरे पछताओगे

इनके अलावा भी अन्य समस्याएँ हो सकती है –

  • आंखों में दर्द (Eye Pain) के साथ ही रुखेपन का अहसास (Eye Dryness) होता है जिससे आँखों में खुजली (Itchy Eyes) की समस्या हो सकती है।
  • आँखों में रोशनी के प्रति संवेदनशीलता (Sensitivity) बढ़ जाती हैं। इसलिए अधिक रोशनी बर्दाश्त नहीं होती।
  • नज़र (eye sight) कमजोर हो सकती है
  • आंखों में जलन (Eye Irritation) हो सकती है।
  • आंखों से लगातार पानी निकल सकता है और यह लाल हो जाती हैं।

Disclaimer

इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को ऑनलाइन जानकारी के आधार पर दिया गया है। इन्हें केवल सुझाव के रूप में लें। किसी भी तरह के उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले चिकित्सीय सलाह अवश्य लें।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews