Hindi News

MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 15 जुलाई से पहले करें Apply जानिए नियम और पात्रता

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 15 जुलाई से पहले करें Apply जानिए नियम और पात्रता

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Teacher Recruitment 2022) में शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों के लिए अलग अलग पदों पर भर्ती निकली है। इनकी लास्ट डेट 15 जुलाई से लेकर 20 जुलाई के बीच है। नौकरी से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिक्त पदों की संख्या बढ़ी, शुद्धि पत्र जारी, अब 290 पदों पर होगी भर्ती

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत डीएमआरसी में (EMRC-Education Multimedia Research Centre) में विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 घोषित की गई है। यह आवेदन M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) इंटीग्रेटेड MBA (मीडिया मैनेजमेंट) प्रोग्राम के अंतर्गत आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढे.. मप्र निकाय चुनाव 2022: 6 जुलाई को पहले चरण की वोटिंग, 27000 पुलिसकर्मी तैनात, उम्मीदवारों के लिए ये निर्देश जारी

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूम (मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) के साथ EMRC को 15 जुलाई 2022 तक भेज सकते हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में MBA (Executive) और MBA (Hospital Management) में सत्र 2022-24 की कॉउंसलिंग के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2022 है।

DDU-KK Recruitment

डीएवीवी के अंतर्गत ही दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र ( Deen Dayal Upadhyaay kaushal Kendra,Indore) के अंतर्गत 9 विषयों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2022 है और सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इसकी सूचना 18 जुलाई 2022 तक DDU-KK द्वारा दे दी जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (DDU- KK) द्वारा 09 विषयों Nutrition and Dietics
,Landscape Design, Logistics and Supply (Cargo Management), डिजिटल मार्केटिंग ,फिटनेस न्यूट्रीशन, Interior Design, Export- Import Management, अंग्रेजी और कम्यूटर में पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 शाम 5:00 बजे से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूमे इस लिंक https://forms.gle/6TMg3vamGxRbWaD48 पर भेज सकते हैं।

IMS Recruitment

डीएवीवी की तरफ से IMS (Institute of Management Studies) में मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स ,ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स ,बिजनेस कम्युनिकेशन, ई- कॉमर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट ,हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और मेडिकल से संबंधित विषयों के लिए सत्र 2022-23 के लिए विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूम ( मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) IMS, DAVV, INDORE को 20 जुलाई 2022 से पहले भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए DAVV की ऑफिशल वेबसाइट www.dauniv.ac.in पर विजिट करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews