MPPSC: 466 पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू, मई में परीक्षा, शुद्धि पत्र जारी

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Jobs 2022: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के 466 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया आज 6 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, वेतन में होगी 5 से 12 हजार रुपए तक की वृद्धि, आदेश जारी

वही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में आरक्षण संबंधी शुद्ध पत्र जारी कर दिया है। एमपीपीएससी ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस रिक्रूटमेंट एग्जाम में विद्युत इंजीनियरिंग पद के लिए आरक्षण लागू कर दिया है।इंदौर से जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 02/16/2021 दिनांक 4 अप्रैल 2022 के अनुसार राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021, विद्युत इंजीनियरिंग की पात्रता श्रेणी के संबंध में दर्शाया गया है।

यह भी पढ़े.. MP शिक्षकों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ

दिनांक 30 दिसंबर 2021 को जारी विज्ञापन में मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत) के पद विवरण तालिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पदों की संख्या शून्य होने से उक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अनारक्षित दर्शाया गया था।राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा में शुद्धि पत्र क्रमांक 01/16/2021 दिनांक 30 मार्च 2022 द्वारा पदों के संयोजन से सभी श्रेणी में विद्युत इंजीनियरिंग के पद उपलब्ध होने से आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी से निकालकर नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों में मान्य किया गया है।

MPPSC AE Recruitment

कुल पद – 466

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 427 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) – 34 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिक) – 5 पद

शैक्षणिक योग्यता-इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां- 

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 अप्रैल 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 15 अप्रैल 2022
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि – 17 अप्रैल 2022
  • परीक्षा की तिथि – 22 मई 2022
  • परीक्षा का समय – दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

ऐसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MPPSC AE Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।अब आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SES_2021_Corrigendum_Dated_05_04_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews