Hindi News

क्या आप का फिगर भी है एप्पल शेप, तो फॉलो करें ये स्टाइल टिप्स

Written by:Gaurav Sharma
Published:

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। जब कभी ये बात होती है कि स्टाइलिंग कैसे की जाए, तो महिलाएं एक दूसरे की स्टाइल की कॉपी करने की कोशिश करती हैं. लेकिन एक बात सभी को समझनी चाहिए कि जो ड्रेस एक महिला पर अच्छी लग रही है वो जरूरी नहीं कि दूसरी महिला पर भी अच्छी लगेगी. हो सकता है कि आपका रंग समान हो, हाईट भी समान हो, काफी हद तक साइज भी सेम हो. उसके बावजूद हर महिला की फिगर दूसरी महिला से अलग होती है. इसलिए बेहतर होगा कि पहले अपने बॉडी शेप को समझें. उसके बाद स्टाइलिंग करें. जैसे एप्पल शेप फिगर को ही ले लीजिए. इस फिगर की महिलाओं के पर अलग किस्म का स्टाइल फबेगा.

क्या होती है एप्पल शेप फिगर?
ये भी एक किस्म का बॉडी टाइप है. जिसमें हिप्स की तुलना में ब्रेस्ट पोर्शन हेवी होता है. पैर और बाजू भी स्लिम होते हैं. इसका मतलब ये है कि ऐसी महिलाओं को कुछ इस तरह से खुद को स्टाइल करना होगा कि अपर और लोअर बॉडी का बैलेंस नजर आए. ऐसा करने के लिए इस तरह से खुद को स्टाइल करना ठीक होगा.

अपर वियर का स्टाइल
अपर वियर को स्टाइल करने के लिए ऐसी ड्रेस चुने जिसकी नेकलाइन थोड़ा स्लिम लुक दे. इसके लिए आप वी नेक या लॉन्ग नेक लाइन चुन सकते हैं. इसके अलावा ड्रेस की स्लीव्स पर भी ध्यान दें. अगर छोटी स्लीव्स के कपड़े पहने तो उन्हें फिट रखें. जबकि लॉन्ग स्लीव्स रखने पर आप थोड़ी ढीली या कीमोना स्टाइल की स्लीव्स रख सकती हैं.

लोअर का स्टाइल
एप्पल शेप्ड लेडीज को ऐसे जींस या ट्राउजर नहीं चुनना चाहिए जो एकदम स्किन फिट या टाइट फिट हो. क्योंकि एप्पल शेप्ड वूमेन के हाथ और पैर पहले ही पतले होते हैं. ऐसे में स्किन फिट जींस चुनने पर अपर पोर्शन ज्यादा भारी लगेगा. अच्छा यही है कि बेगी शेप्ड या लूज शेप की जींस या ट्राउडर चुन सकती हैं. वैसे एप्पल शेप्ड वूमेन पर बूट कट जींस भी काफी अच्छी लगती हैं.

मिडी या अन्य ड्रेस
ये ध्यान रखें कि एप्पल शेप्ड वूमेन हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत लग सकती हैं. बस उन्हें अपर और लोअर पोर्शन का बैलेंस रखना है. इसलिए ड्रेस ऐसी चुने जिसमें हाथ और पैर बहुत पतले न दिखाई दें. समर ड्रेसेज और ऑफ शोल्डर ड्रेसेज भी एप्पल शेप्ड वूमेन पर बहुत जंचती हैं.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews