Hindi News

पन्ना की रूंझ नदी में शवों को प्रवाहित करने पर रोक, गांवों में कराई मुनादी

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
पन्ना की रूंझ नदी में शवों को प्रवाहित करने पर रोक, गांवों में कराई मुनादी

पन्ना, भारत सिंह यादव। पन्ना की रूंझ नदी (Roonjh River) में पिछले दिनों शवों के मिलने के बाद मचे हड़कंप और कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के हालात को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने शवों को रूंझ नदी (Roonjh River) में प्रवाहित करने पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने आदेश की सूचना रूंझ नदी (Roonjh River)  के घाटों पर लगवा दी और नदी के आसपास पड़ने वाले गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अजयगढ़ सतीश नागवंशी ने पत्र जारी कर रुंझ नदी (Roonjh River) में शव प्रवाह रोकने हेतु गांव- गांव मुनादी करवाने एवं रूंझ नदी (Roonjh River)  के घाटों में सूचना बोर्ड और सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नदी के आसपास पड़ने वाली ग्राम पंचायतों नयागांव, राजापुर, नंदनपुर, बीहर सरवरिया, शहपुरा एवं बहिरवारा के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को पत्र जारी कर  आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

 ये भी पढ़ें – जबलपुर : निजी अस्पताल को निर्धारत शुल्क से ज्यादा लेना पड़ गया महंगा, कोविड मरीज के भर्ती पर लगा प्रतिबंध

गौरतलब है कि विगत दिनों रुंझ नदी (Roonjh River)  में नंदनपुर के पास काली दहार में आधा दर्जन शव पड़े होने की सूचना से जिले में हड़कंप मच गया था आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छानबीन करवाने पर केवल 2 शव मिले, इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के साथ तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने ग्राम नंदनपुर पहुंचकर मौका स्थल का मुआयना किया और क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कर्मचारियों को समझाइश देते हुए नदी में शव प्रवाह प्रथा रोकने की हिदायत दी इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर प्रतिबंधित आदेश जारी कर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें – निवाड़ी : कलियुगी बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, शराब के लिए पैसे न देने से था नाराज

कलेक्टर के आदेश के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी करवाकर रूंझ नदी (Roonjh River) में शव डालने के अलावा करंट लगाकर या विस्फोट कर मछली मारने पर भी प्रतिबंध लगाकर कोटवारों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  प्रशासन ने कहा है कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल दी जाये।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews