MP News: कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा झटका, 8300 से ज्यादा की सैलरी रोकी! जानें क्यों?

salary news

भोपाल/ भिंड, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 8000 से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों  (MP Government Employees Officers) का वेतन रोक दिया गया है।यह कार्रवाई भोपाल से मिले निर्देशों के बाद की गई है, जिसमें कहा गया है कि 100 फीसद ऑनलाइन विवरण नहीं भरने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका जाए, हालांकि जिला कोषालय अधिकारी का कहना है कि एक दो दिन में वेतन जारी कर दिया जाएगा।उम्मीद है कि होली से पहले सबकी सैलरी जारी कर दी जाएगी।इससे पहले भोपाल में 7 मार्च तक प्रोफाइल अपडेट (Profile Update) ना होने पर 6321 अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई थी, हालांकि बाद में सैलरी को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिल सकती है 2 गुड न्यूज, 50000 से 2.15 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल से मिले निर्देशों के बाद जिले के विभिन्न विभागों की 34 से ज्यादा संस्थाओं के 8387 कर्मचारियों का वेतन होल्ड किया गया है। इसके तहत सभी संस्थाओं को अपने कर्मचारियों ने नामिनी नाम, प्रोफाइल अपग्रेडेशन सहित अन्य विवरण 100 फीसद ऑनलाइन करने के लिए गया था, लेकिन कर्मचारियों-अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, इसके बाद संस्थाओं ने जिला कोषालय में बिल भेजें तो सैलरी रोक दी गई।

इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य महकमा, पीएचई, महिला बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी पीआइयू भिंड आदि के साथ गोहद जनपद में सिर्फ 5% फीडिंग होने पर 21 कर्मचारियों का वेतन होल्ड किया गया। गोहद तहसील कार्यालय की फीडिंग 6 फीसद, अटेर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की फीडिंग 15 फीसद, गोहद बीइओ कार्यालय के अधीन 1187 कर्मचारी हैं, लेकिन फीडिंग महज 24 फीसद है।वही जिले की 11 संस्थाएं में सिर्फ 50% से भी कम फीडिंग की गई है।हालांकि इस बार त्यौहारों को देखते हुए सैलरी जारी की जा रही है, लेकिन अगले माह से 100 फीसद विवरण भरने वाली संस्थाओं के कर्मचारियों को ही वेतन मिलेगा, वरना सैलरी होल्ड होगी।

यह भी पढ़े… MP School : 1 से 8वीं तक के 65 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ, राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी

इसके अलावा पुलिस विभाग के 1375 अधिकारियों- कर्मचारियों को वेतन को रोका गया, हालांकि इनके बिल 8 मार्च को जिला कोषालय में जमा करा दिए गए थे, लेकिन 16% कर्मचारियों का विवरण नहीं भरा होने पर कोषालय से सभी का वेतन रोक दिया गया था, हालांकि बाद में 100% फीडिंग कराई गई, तब सोमवार शाम को कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया।वही जिला कोषालय को भोपाल से साफ निर्देश दिए गए है कि आगे से 100% से नीचे विवरण फीडिंग वाली संस्थाओं के सभी कर्मचारियों का वेतन रोका जाए।इस बार त्यौहारों को देखते हुए ढील दी गई है, लेकिन अगले महीने से ऐसा नहीं चलेगा। अगर फीडिंग पूरी नहीं की गई तो सैलरी होल्ड की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews